फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
OnePlus Nord CE 6 को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में उतारा है। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है। कंपनी ने इसमें 8GB की रैम दी है। आज से इस फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है जिसके साथ कई तरह के ऑफर भी कंपनी लेकर आई है। फोन को शुरुआती सेल के दौरान सस्ते में कैसे खरीदें, आइए आपको बताते हैं।
OnePlus Nord CE 6 की सेल आज से भारत में शुरू हो चुकी है। फोन तीन रंगों में आता है जिसमें फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल, और पिच ब्लैक शामिल है। फोन का बेस मॉडल 8GB+128GB वेरिएंट में आता है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। 256GB वेरिएंट को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन Amazon के अलावा अधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।
OnePlus Nord CE 6 को आप चुनिंदा बैंकों से खरीदते हैं तो खास बचत की जा सकती है। Axis और HDFC बैंक कार्ड के माध्यम से खरीद पर 2000 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है।
OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग है। डिस्प्ले पर क्रिस्टल गार्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिप है जो 4nm चिपसेट है। साथ में एड्रेनो 810 GPU दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/68/69/69K रेटिंग से लैस किया गया है।
Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.5 मिमी, चौड़ाई 77.5 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 215 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक