वनप्लस 3टी का नया कलर वेरिएंट बुधवार को हो सकता है लॉन्च

वनप्लस 3टी का नया कलर वेरिएंट बुधवार को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • हो सकता है कंपनी बुधवार को वनप्लस 3टी का लिमिटेड एडिशन पेश करे
  • वनप्लस ने पहले भी कोलेट के साथ वनप्लस 2, एक्स और 3 के लिए साझेदारी की है
  • वनप्लस 3टी स्मार्टफ़ोन का एक नया मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च हो सकता
विज्ञापन
पिछले हफ्ते ख़बर आई थी कि वनप्लस जल्द अपने वनप्लस 3टी स्मार्टफ़ोन का एक नया मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। अब वनप्लस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कंपनी बुधवार को एक नया कलर वेरिएंट पेश करेगी।

वनप्लस ने ट्वीट किया है कि वनप्लस और  फ्रांस की कंपनी कोलेट साथ मिलकर कुछ नया पेश करेंगे। कंपनी ने इशारा दिया कि बुधवार को वनप्लस 3टी का ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है।

ऐसा भी अनुमान है कि हो सकता है कंपनी बुधवार को वनप्लस 3टी स्मार्टफोन का सिर्फ लिमिटेड एडिशन पेश करे। या फिर फोन के लिए नए कवर ही लॉन्च करे।

वनप्लस ने पहले भी कोलेट के साथ वनप्लस 2, एक्स और 3 के लिए साझेदारी की है। ये स्मार्टफोन लॉन्च के दिन ही कोलेट पर सीमित संख्या में उपलब्ध थे।

बता दें कि वनप्लस 3टी को नए गनमेंटल कलर में लॉन्च किया गया था। जबकि वनप्लस 3 स्मार्टफोन ग्रेफाइट और सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट में आता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमें वनप्लस के इवेंट तक इंतज़ार करना होगा। वनप्लस 3टी में भी एल्यूमीनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और कैपेसिटिव हार्डवेयर बटन के अलावा अलर्ट स्लाइडर भी है। यह फोन यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।

वनप्लस 3टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
  2. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
  4. Xiaomi ने Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश किया लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए स्मार्ट फीचर्स, जानें कीमत
  5. Flipkart Summer Sale: iPhone 17 पर जबरदस्त डील, Galaxy 25 की कीमत हुई 54K से कम
  6. OnePlus Nord CE 6 Sale: 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Nord CE 6 की सेल शुरू, Rs 2000 तक छूट!
  7. Motorola Razr Fold हो रहा 13 मई को लॉन्च, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: Galaxy S26 Ultra से M06 5G तक, यहां जानें टॉप Samsung स्मार्टफोन डील्स
  9. WhatsApp पर चैट को कैसे करें लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी जासूसी
  10. इस गेम ने आते ही मचा दिया तहलका! सिर्फ 16 दिन में 20 लाख कॉपी बिकी, बनने में लगे 6 साल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »