वनप्लस 3 के लॉन्च का ऐलान, स्मार्टफोन में होगा ब्रांड नया डिजाइन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 फरवरी 2016 09:59 IST
वनप्लस ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 2 पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था। तब से अब तक वनप्लस के नए स्मार्टफोन वनप्लस 3 के बारे में कुछ भी खबर नहीं आई। अब इस चीनी कंपनी ने वनप्लस 3 को लेकर पहली बार कोई जानकारी साझा की है।

सीनेट की रिपोर्ट के मुाबिक वन प्लस के सह-संस्थापक कार्ल पे ने वनप्लस 3 के इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद जताई है। हालांकि, कंपनी ने अबतक अपने आने वाले हैंडसेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन स्ष्ट किया कि कंपनी के पहले हैंडसेट वनप्लस वन की तरह ही यह हैंडसेट भी यूजर को खासा आकर्षित कर लेगा। कार्ल ने आगे बताया, वनप्लस 3 का डिजाइन उसी तरह एकदम नया और चौंकाने वाला होगा जिस तरह वनप्लस2 का था।

कंपनी ने आगे बताया, ''वनप्लस 3 अमेरिका व दूसरे बाजारों में बिना लॉक के ही बेचा जाएगा। कंपनी सीधे खुद ही वनप्लस को बेचेगी। चीनी टेक कंपनी फोन को बेचने के लिए एक नए 'बेटर बायिंग प्रोसेस' शुरू कर सकती है, जिसके बारे में अभी कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।'' वन प्लस हैंडसेट का कोई शिपिंग चार्ज नहीं लेगी और PayPal के अलावा क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट स्वीकार करेगी।

पिछले महीने ही कंपनी के सह-संस्थापक पे ने कंपनी के फोरम पर बयान दिया था कि कंपनी हर लॉन्च के साथ ग्राहकों की मांग और उम्मीदों के बारे में बहुत कुछ सीख रही है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि इनवाइट सिस्टम कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा है। पे ने बताया कि वनप्लस 2 को लॉन्च के चार महीने बाद बिना इनवाइट के उपलब्ध कराया था। वनप्लस एक्स को और भी कम समय में उपलब्ध कराया गया।
Advertisement

याद दिला दें कि वनप्लस एक्स पहले से ही हर मंगलवार को बिना इनवाइट मिलता है। हालांकि, यह ऑफर भी भारतीय कंज़्यूमर के लिए नहीं है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.