वनप्लस 3 के सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट की बिक्री आज से शुरू

वनप्लस 3 के सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट की बिक्री आज से शुरू
ख़ास बातें
  • भारत में सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट के लॉन्च का ऐलान जल्द होगा
  • अभी तक, वनप्लस 3 का सिर्फ ग्रेफाइट वेरिएंट ही खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • नया वेरिेएंट सीमित संख्या में ही उपलब्ध होगा
विज्ञापन
वनप्लस ने आखिरकार अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 के सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट के बारे में जानकारी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट से जुड़ी जानकारी साझा करने का वादा किया था। कंपनी मंगलवार से अमेरिका में वनप्लस 3 के सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट की बिक्री शुरू करेगी।

बता दें कि वनप्लस 3 के लॉन्च होने के साथ ही इस स्मार्टफोन का सिर्फ ग्रेफाइट वेरिएंट ही फ्लैश सेल में खरीदने के लिए उपलब्ध था। लेकिन इसके सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिेएंट को अब उपलब्ध कराया गया है। अमेरिका में आज से बिक्री शुरू होने के बाद वनप्लस 3 का सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट एक अगस्त से यूरोप, हॉंगकॉंग और कनाडा में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का कहना है कि फिलहाल वनप्लस 3 सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट सीमित संख्या में उपलब्ध होंगे। इसलिए इसे खरीदने की चाहत रखने वाले यूज़र को सेल शुरू होने पर फटाफट ऑर्डर करना होगा।

वनप्लस 3 के ग्रेफाइट वेरिएंट में ब्लैक फ्रंट किनारों के साथ ग्रे कलर का एल्युमिनियम रियर प्लेट है। जबकि सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट में व्हाइट फ्रंट किनारों के साथ एक हल्की गोल्ड प्लेट दी गई है। कलर के अलावा सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट में सारे स्पेसिफिकेशन ग्रेफाइट वेरिेएंट जैसे ही हैं और दोनों हैंडसेट में बाकी कोई फर्क नहीं है।

वनप्लस ने फिलहाल बाकी बाजारों में इस स्मार्टफोन को उपलब्ध कराने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन भारत में इस वेरिएंट के लॉन्च से जुड़ी जानकारी जल्द देने का वादा किया है।

कंपनी का चौथा स्मार्टफोन वनप्लस 3 भारत में 27,999 रुपये में ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलने वाला यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट (दो कोर की स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ और दो कोर की 1.6 गीगाहर्ट्ज़) है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह 6 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। वनप्लस 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसको पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, Oneplus 3 Gold colour
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »