वनप्लस 3 स्मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट एक अक्टूबर से भारत में मिलेगा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 सितंबर 2016 16:19 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3 सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट एक अक्टूबर से भारत में मिलेगा
  • वनप्लस 3 सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट की कीमत ओरिजिनल वेरिएंट जितनी ही होगी
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर मिलेगा
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने पिछले महीने जानकारी दी थी कि वनप्लस 3 के सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट को भारत में अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने इस वेरिएंट को लॉन्च से जुड़ी तारीख का खुलासा कर दिया है।

वनप्लस इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वनप्लस 3 के सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट के लॉन्च की तारीख की जानकारी दी। कंपनी एक अक्टूबर से वनप्लस 3 सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट की बिक्री भारत में शुरू करेगी। इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर बेचा जाएगा।

इस डिवाइस की कीमत 27,999 रुपये होगी। वनप्लस 3 सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को 500 रुपये की कीमत के अमेज़न किंडल क्रेडिट भी मिलेंगे। इसके अलावा आइडिया सेल्युलर प्री-पेड ग्राहकों को एक साल के लिए डबल डेटा ऑफर व 12 महीने के लिए वनप्लस केयर का मुफ्त एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन भी मिलेगा।

याद रहे कि वनप्लस 3 के ग्रेफाइट कलर वेरिएंट को भारत में जून महीने में लॉन्च किया गया था। रिव्यू के दौरान हमने इस फोन की जमकर सराहना की थी।
Advertisement


मेटल बॉडी वाला यह स्मार्टफोन स्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम एलॉय से बना है जो 7.35 मिलीमीटर पतला है। इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट (दो कोर की स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ और दो कोर की 1.6 गीगाहर्ट्ज़) है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह 6 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है।
Advertisement

एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलने वाला यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। कंपनी ने इस बार ऑप्टिक एमोलेड स्क्रीन का इस्तेमाल किया है। इस पर गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह यूएसबी 2.0 टाइप सी पोर्ट के साथ आता है और इसमें 3.5 एमएम वाला ऑडियो जैक भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में एक होमबटन भी है जो फिंगरप्रिंट सेंसर का काम करता है। यह अलर्ट स्लाइडर के अलावा कैपेसिटिव हार्डवेयर कीज़ के साथ आता है।
Advertisement

वनप्लस 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स 298 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस और पीडीएएफ से लैस है। इसके अलावा प्राइमरी कैमरा रॉ इमेज सपोर्ट, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और एक स्माइल कैप्चर मोड के साथ आएगा। फ्रंट कैमरे में सोनी आईएमएक्स179 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। फ्रंट कैमरे से भी यूज़र 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता ।

वनप्लस 3 भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के सपोर्ट के साथ आता है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। वनप्लस 3 का डाइमेंशन 152.7x74.7x7.35 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। इसको पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। कंपनी ग्राहकों को हैंडसेट के साथ एक डैश चार्ज एडप्टर देगी जो कंपनी की फास्ट चार्ज़िंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इससे यूज़र मात्र 30 मिनट के चार्ज़ में 60 फीसदी तक बैटरी पावर पा सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great design and build
  • Record-breaking performance
  • Decent battery life
  • Superb software
  • Fast and accurate fingerprint sensor
  • Bad
  • Sub-par low-light photography
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.