• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वनप्लस 3 स्मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट अगले महीने भारत में होगा लॉन्च

वनप्लस 3 स्मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट अगले महीने भारत में होगा लॉन्च

वनप्लस 3 स्मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट अगले महीने भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • इस कलर वेरिएंट की भी कीमत 27,999 रुपये होगी
  • ग्रेफाइट वेरिएंट को भारत में जून महीने में लॉन्च किया गया था
  • फोन की अहम खासियत 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर हैं
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने बुधवार को जानकारी दी कि वनप्लस 3 के सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट को भारत में अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने जानबूझ कर लॉन्च की तारीख को त्योहारी सीजन के आसपास रखा है।

वनप्लस 3 के सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट की कीमत ग्रेफाइट कलर वेरिएंट वाली ही होगी। याद रहे कि वनप्लस हैंडसेट 27,999 रुपये में मिलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर की भी जानकारी दी। ग्राहकों को 500 रुपये का अमेज़न किंडल क्रेडिट, 12 महीने के लिए आइडिया का डबल डेटा ऑफर और वनप्लस की ओर से 12 महीने के लिए एक्सिडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन दिया जाएगा।

याद रहे कि वनप्लस 3 के ग्रेफाइट कलर वेरिएंट को भारत में जून महीने में लॉन्च किया गया था। रिव्यू के दौरान हमने इस फोन की जमकर सराहना की थी।


मेटल बॉडी वाला यह स्मार्टफोन स्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम एलॉय से बना है जो 7.35 मिलीमीटर पतला है। इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट (दो कोर की स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ और दो कोर की 1.6 गीगाहर्ट्ज़) है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह 6 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है।

एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलने वाला यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। कंपनी ने इस बार ऑप्टिक एमोलेड स्क्रीन का इस्तेमाल किया है। इस पर गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह यूएसबी 2.0 टाइप सी पोर्ट के साथ आता है और इसमें 3.5 एमएम वाला ऑडियो जैक भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में एक होमबटन भी है जो फिंगरप्रिंट सेंसर का काम करता है। यह अलर्ट स्लाइडर के अलावा कैपेसिटिव हार्डवेयर कीज़ के साथ आता है।

वनप्लस 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स 298 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस और पीडीएएफ से लैस है। इसके अलावा प्राइमरी कैमरा रॉ इमेज सपोर्ट, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और एक स्माइल कैप्चर मोड के साथ आएगा। फ्रंट कैमरे में सोनी आईएमएक्स179 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। फ्रंट कैमरे से भी यूज़र 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता ।

वनप्लस 3 भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के सपोर्ट के साथ आता है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। वनप्लस 3 का डाइमेंशन 152.7x74.7x7.35 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। इसको पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। कंपनी ग्राहकों को हैंडसेट के साथ एक डैश चार्ज एडप्टर देगी जो कंपनी की फास्ट चार्ज़िंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इससे यूज़र मात्र 30 मिनट के चार्ज़ में 60 फीसदी तक बैटरी पावर पा सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great design and build
  • Record-breaking performance
  • Decent battery life
  • Superb software
  • Fast and accurate fingerprint sensor
  • कमियां
  • Sub-par low-light photography
  • No expandable storage
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  6. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  8. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  9. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  10. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »