वनप्लस 3 की कीमत, तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 जून 2016 12:52 IST
वनप्लस 3 स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जाना है। धीरे-धीरे इस हैंडसेट से जुड़ी जानकारियों के लीक होने का सिलसिला और तेज हो गया है। अब इस स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें और गीकबेंच टेस्ट रिजल्ट लीक हुए हैं। इसके अलावा हैंडसेट को लॉन्च से पहले कथित तौर पर ओप्पोमार्ट साइट पर लिस्ट किया गया है।

सबसे पहले बात लीक हुई तस्वीरों की। The Malignant नाम के एक ट्विटर प्रोफाइल पर हैंडसेट की तस्वीरें साझा की गई हैं। लीक हुई तस्वीरों में नज़र आ रहे हैंडसेट का मेटल फ्रेम, कैमरा सेटअप और होम बटन सर्टिफिकेसन साइट पर लीक हुई तस्वीरों से मेल खाते हैं। वॉल्यूम बटन और अलर्ट स्लाइडर दायीं तरफ हैं, जबकि पावर बटन को बायीं तरफ दिया गया है। यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और स्पीकर ग्रिल निचले हिस्से में हैं।
Advertisement
 


गीकबेंच की लिस्टिंग से हैंडसेट के टेस्ट स्कोर का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग के मुताबिक, सिंगल-कोर टेस्ट स्कोर 2,394 था और मल्टी-कोर का नतीजा 5,635 रहा।  
Advertisement

ओप्पोमार्ट की लिस्टिंग से हैंडसेट के बारे में सबकुछ पता चल गया है। इस वेबसाइट पर स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले ही लिस्ट कर दिया है। इससे हैंडसेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। इस डिवाइस के साथ जिन तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है वो अब तक की लीक हुई तस्वीरों से मेल खाती हैं। वनप्लस 3 को 369 डॉलर की कीमत में लिस्ट किया गया है, लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि कीमत कितने तक जाएगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) के डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपेसट और दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज का ज़िक्र है। हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। लिस्टिंग में 3650 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का ज़िक्र है। यह एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा।
 

स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। दो वेरिेएंट के अलावा वनप्लस 3 को 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लिस्ट किया गया है।
Advertisement

याद दिला दें कि इस स्मार्टफोन को 14 जून को भारतीय समयानुसार रात 10 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट वर्चुअल स्पेस स्टेशन में आयोजित होगा जिसे वनप्लस एंड्रॉयड ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यह पहला मौका है जब वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन को बिना इनवाइट बेचेगी। कंपनी लॉन्च से पहले इस हैंडसेट की फ्लैश सेल चीन में आयोजित करने वाली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.