वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी को मिलेगा एंड्रॉयड ओ अपडेट

वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने बुधवार को जानकारी दी कि कंपनी के OnePlus 3 और 3T स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओ का अपडेट मिलेगा।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 31 मई 2017 19:33 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने दी यह जानकारी
  • एंड्रॉयड नूगा के बाद दूसरा बड़ा ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट होगा
  • हालांकि, टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया गया है
वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने बुधवार को जानकारी दी कि कंपनी के OnePlus 3 और 3T स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओ का अपडेट मिलेगा। दरअसल, वनप्लस एक्स और वनप्लस 2 के यूज़र की यही शिकायत थी कि लॉन्च किए जाने के बाद इन्हें ओएस से संबंधित कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला। ऐसे में कंपनी वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी के यूज़र के लिए अनुभव थोड़ा अलग करना चाहती है। यह कंपनी के लिए एंड्रॉयड नूगा के बाद दूसरा बड़ा ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट होगा। हालांकि, टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया गया है।

गौर करने वाली बात है कि OnePlus ने पिछले साल जून और नवंबर महीने में क्रमशः OnePlus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। पिछले हफ्ते वनप्लस ने सबको चौंकाते हुए OnePlus 3T स्मार्टफोन को बंद करने का फैसला किया। कंपनी ने कहा कि आउट ऑफ स्टॉक हो जाने से पहले वनप्लस 3टी खरीदने का यह आखिरी मौका है। हालांकि, इस घोषणा को वनप्लस 5 स्मार्टफोन के इच्छुक ग्राहकों को लॉन्च तक इंतज़ार करने के लिए प्रेरित करने से जोड़कर देखा जा रहा है।
Advertisement
 
आधिकारिक तौर पर हमें यह पता है कि वनप्लस 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और डीएक्सओ के साथ साझेदारी में कैमरा होगा। OnePlus 5  के लीक हुए स्पेसिफिकेशन से पता चला है कि इसमें 23 मेगापिक्सल के रियर सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। वैसे, इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा तो 23 मेगापिक्सल के सेंसर होने का क्या मतलब बनता है, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

कैमरे के अलावा नई लिस्टिंग के मुताबिक वनप्लस 5 में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा होगा। इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। वनप्लस 3टी के इस अपग्रेड में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ 8 जीबी रैम होगा। लिस्टिंग से ये भी पता चला है कि OnePlus 5 की इनबिल्ट स्टोरेज 65 जीबी होगी और फोन में 128 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद होगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन और जीपीएस शामिल हैं। लीक में खुलासा हुआ था कि OnePlus 5 का डाइमेंशन 152.7x74.7x7.0 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • Bad
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great design and build
  • Record-breaking performance
  • Decent battery life
  • Superb software
  • Fast and accurate fingerprint sensor
  • Bad
  • Sub-par low-light photography
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.