वनप्लस 2 की ओपन सेल शुरू, ख़रीदने के लिए इनवाइट की ज़रूरत नहीं

वनप्लस 2 की ओपन सेल शुरू, ख़रीदने के लिए इनवाइट की ज़रूरत नहीं
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक, भारत में वनप्लस 2 स्मार्टफोन की ओपन सेल शुरू हो गई है। इच्छुक खरीददार वनप्लस के इस हैंडसेट को बिना इनवाइट के शुक्रवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक खरीद पाएंगे। पहले की तरह, वनप्लस 2 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

(पढ़ें: वनप्लस 2 का रिव्यू)

वनप्लस 2 स्मार्टफोन की ओपन सेल का मतलब है कि इसे खरीदने के लिए कंज्यूमर को इनवाइट ज़रूरत नहीं होगी। खबर लिखे जाने तक कंपनी ने यह नहीं बताया था कि इस सेल के दौरान कितने हैंडसेट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

(पढ़ें: मोटो एक्स प्ले और वनप्लस 2 में कौन है बेहतर?)

ध्यान रहे कि यह पहला मौका नहीं है जब वनप्लस 2 के लिए ओपन सेल आयोजित की गई है। कंपनी ने पिछले महीने भी भारत में ऐसी ही सेल का आयोजन किया था।

जुलाई में लॉन्च के बाद से, वनप्लस 2 को खरीदना बेहद ही मुश्किल रहा है। खासकर कम संख्या में इनवाइट मौजूद रहने की वजह से। लॉन्च के वक्त कंपनी ने भरोसा दिलाया था कि इस बार वनप्लस वन की तुलना में ज्यादा इनवाइट उपलब्ध रहेंगे। पर ऐसा देखने को नहीं मिला। इस कारण से कंपनी को आलोचना का भी सामना करना पड़ा।

एंड्रॉयड 5.1 पर बेस्ड ऑक्सीजन ओएस 2.1.0 पर चलने वाले वनप्लस 2 (64 जीबी) की कीमत 24,999 रुपये है। गौरतलब है कि वनप्लस 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 810 वी2.1 चिपसेट, एड्रेनो 430 जीपीयू और 4 जीबी रैम के साथ आता है। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्स फ्रंट कैमरा है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है। वनप्लस 2 का 15 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम से लैस वेरिएंट साल के अंत तक 22,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

वनप्लस 2 में कंपनी ने अपने कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया है, जो एंड्रॉयड 5.1 पर बेस्ड है। स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी भी मौजूद है। वनप्लस 2 में 1.3 माइक्रोन सेंसर, लेज़र ऑटोफोकस और ओआईएस के साथ 13 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »