OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले

OnePlus 15T में 6.32 इंच 1.5K (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के सााथ है। इस डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland लो ब्लू लाइट और Smart Eye Protection सर्टिफिकेशन मिले हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जून 2026 20:52 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है
  • OnePlus 16T में 6.3 इंच डिस्प्ले हो सकता है
  • इस वर्ष मार्च में चीन में पेश किए गए OnePlus 15T की यह जगह ले सकता है

इस वर्ष मार्च में पेश किए गए OnePlus 15T की यह जगह ले सकता है

Photo Credit: OnePlus

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 16T में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। इस वर्ष मार्च में पेश किए गए OnePlus 15T की यह जगह ले सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि OnePlus एक नए कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है। हालांकि, इस पोस्ट स्मार्टफोन के मॉडल की जानकारी नहीं दी गई है। इस पोस्ट पर दिए गए कमेंट्स में इसके OnePlus 16T होने का संकेच मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। इस चिपसेट को अगले कुछ महीनों में पेश किया जा सकता है। OnePlus 16T में 6.3 इंच डिस्प्ले हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Advertisement

इस लर्ष मार्च में चीन में OnePlus 15T को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च नहीं किया गया है। इस वर्ष मार्च में पेश किए गए OnePlus 15T में 6.32 इंच 1.5K (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के सााथ है। इस डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland लो ब्लू लाइट और Smart Eye Protection सर्टिफिकेशन मिले हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस में सुधार के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन 'Wind Chaser Gaming' केर्नेल दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। 

OnePlus 15T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K तक पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। OnePlus 15T में 7,500 mAh Glacier बैटरी 100 W SuperVOOC वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज के सेगमेंट में OnePlus की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.