OnePlus 16 में होगा 200Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 200MP मेन कैमरा!

OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जनवरी 2026 16:37 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का यह फ्लैगशिप अक्टूबर 2026 में लॉन्च होने की संभावना है।
  • फोन में 200Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
  • OnePlus 16 में बड़ा कैमरा अपग्रेड मिल सकता है।

OnePlus 15 और OnePlus 15R के बाद कंपनी OnePlus 16 को लॉन्च कर सकती है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 16 कंपनी का अगला फ्लैगशिप होगा जिसकी चर्चा अभी से होने लगी है। कंपनी ने हाल ही में अपने पॉपुलर OnePlus 15 और OnePlus 15R को मार्केट में पेश किया है। अगला फ्लैगशिप OnePlus 16 लॉन्च होने में अभी काफी समय है। लेकिन फोन के बारे में अभी से लीक्स सामने आने लगे हैं। OnePlus 16 के लॉन्च से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फोन में कई अहम बदलाव कंपनी कर सकती है। आइए जानते हैं डिटेल में। 

OnePlus 15 के बाद अपकमिंग OnePlus 16 पर कंपनी का फोकस है। फोन के लॉन्च में अभी काफी समय है। कंपनी का यह फ्लैगशिप अक्टूबर 2026 में लॉन्च होने की संभावना है। अब Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से खुलासा (via) किया गया है कि फोन में 200Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से यह जानकारी साझा की गई है। बढ़ती हुई तकनीकी के साथ स्मार्टफोन्स में अब बेहतरीन डिस्प्ले फीचर्स दिए जा रहे हैं। रिजॉल्यूशन की जहां तक बात है, अभी इसके बारे में पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता क्योंकि OnePlus 15 में कंपनी ने 2K की बजाए 1.5K रिजॉल्यूशन को चुना। 

OnePlus 16 में बड़ा कैमरा अपग्रेड मिल सकता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर आ सकता है। डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह फोन Oppo Find N6 की तरह ही कैमरा फीचर्स कैरी कर सकता है। Oppo Find N6 में 200 मेगापिक्ल मेन कैमरा के साथ तीन लेंस का सेटअप बताया गया है। OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन में 7300mAh से ज्यादा की बैटरी देखने को मिल सकती है। 

OnePlus 16 चीन में अक्टूबर 2026 में दस्तक दे सकता है। कंपनी का ट्रेंड रहा है कि वह फ्लैगशिप फोन लॉन्च के लिए अक्टूबर साइकल फॉलो करती रही है। लेकिन इससे पहले कंपनी की अपकमिंग OnePlus Turbo 6 सीरीज चर्चा में है जो जनवरी में ही मार्केट में एंट्री लेगी। OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V को 8 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। सीरीज के दोनों ही मॉडल्स में 9,000mAh की बड़ी बैटरी और लेटेस्ट Android 16 मिलने की बात कही जा रही है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Improved design and attractive colour options
  • Flawless flagship performance
  • Clean, polished, and feature-rich software
  • Exceptional battery life and charging speeds
  • Bad
  • 165Hz is not worth the lower display resolution
  • No alert slider
  • Hasselblad-exclusive features missing
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

7,300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2,772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max रेंडर्स में दिखा Google Pixel जैसा नया डिजाइन, 10,000mAh की हो सकती है बैटरी!
  2. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max होगा 4 अगस्त को लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! प्री-ऑर्डर शुरू
  2. 6 अगस्त को भारत आ रहा है Asus का OLED डिस्प्ले वाला गेमिंग टैबलेट, लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा
  3. Redmi Turbo 6 Max रेंडर्स में दिखा Google Pixel जैसा नया डिजाइन, 10,000mAh की हो सकती है बैटरी!
  4. Redmi K100 Pro होगा स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5, 16GB RAM के साथ लॉन्च! यहां आया नजर
  5. Google Pixel 11 Pro का लुक 12 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही आया सामने, कुछ ऐसा दिखेगा
  6. Casio की स्मार्ट रिंग-वॉच लॉन्च, दिखने में खूबसूरत रिंग, स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स! जानें कीमत
  7. WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें
  8. Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
  9. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  10. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.