OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी

OnePlus 16 में आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 सितंबर 2026 18:03 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 16 की स्क्रीन 165 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी
  • आगामी स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन की में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में OnePlus 15 को लॉन्च किया गया था

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने OnePlus 16 के डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है। पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 15 की यह जगह ले सकता है।  

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर कंपनी ने OnePlus 16 का टीजर दिया है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जाएगा। यह ColorOS 17 के साथ लॉन्च होने वाला OnePlus का पहला स्मार्टफोन होगा। OnePlus 16 का डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश रेट से यूजर्स को गेमिंग का बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत दिया है। चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PYB110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus 16 का चाइनीज वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 100 W की चार्जिंग स्पीड है। 

Advertisement

OnePlus 15 की तुलना में OnePlus 16 में कुछ बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। आगामी स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी है। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि OnePlus 16 में BOE का नेक्स्ट-जेनरेशन ओरिएंटल डिस्प्ले होगा। OnePlus 15 में BOE का AMOLED डिस्प्ले दिया गया था। 

OnePlus 16 में आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इससे पहले OnePlus ने बताया था कि OnePlus 16 में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' मिलेंगे। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी के 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की भी वापसी हो सकती है। इस वेरिएंट को OnePlus 11 के बाद से उपलब्ध नहीं कराया गया है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Android 840 GPU है। OnePlus 15 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Improved design and attractive colour options
  • Flawless flagship performance
  • Clean, polished, and feature-rich software
  • Exceptional battery life and charging speeds
  • Bad
  • 165Hz is not worth the lower display resolution
  • No alert slider
  • Hasselblad-exclusive features missing
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

7,300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2,772 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth 165Hz AMOLED display
  • Strong gaming performance
  • Excellent durability and software support
  • Outstanding battery life
  • Bad
  • No telephoto camera
  • No LTPO display
  • More expensive than OnePlus 13R
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1272x2800 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor
  • Flagship-grade CPU performance
  • Excellent primary camera
  • Some useful AI features
  • Long-lasting battery
  • Four years of Android OS upgrades
  • No bloatware
  • Bad
  • Telephoto camera performance
  • Lacks an ultrawide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.32 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.