OnePlus 16 लॉन्च होगा 200MP ट्रिपल कैमरा, 240Hz डिस्प्ले के साथ!

फोन में फ्लैट LTPO OLED BOE X5 पैनल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 16:08 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15 का यह सक्सेसर पुराने मॉडल से कहीं आगे जा सकता है।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite का सबसे दमदार वर्जन दिया जा सकता है।
  • OnePlus 16 में 9000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

OnePlus 15 का सक्सेसर OnePlus 16, पुराने मॉडल से कहीं आगे जा सकता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 16 को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। फोन के लॉन्च में अभी काफी समय है लेकिन इसे लेकर कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हालिया लीक्स में हो चुका है। फोन में कंपनी कहीं अधिक अपग्रेडेड फीचर्स पेश कर सकती है। OnePlus 15 का यह सक्सेसर पुराने मॉडल से कहीं आगे जा सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite का सबसे दमदार वर्जन दिया जा सकता है। फोन में 200MP के तीन कैमरा मिल सकते हैं। साथ ही डिस्प्ले को लेकर भी बड़ा खुलासा किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल। 

OnePlus 16 के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस एक बार फिर से लीक हो गए हैं। जाने माने टिप्स्टर Debayan Roy ने फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट दिया है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन में 240Hz तक का रिफ्रेश रेट आ सकता है। फोन में फ्लैट LTPO OLED BOE X5 पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट संभावित है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट से लैस हो सकता है। OnePlus 16 में 9000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ में कंपनी 100W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। 

Advertisement

कैमरा की बात करें तो फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मिल सकता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलने वाला है। कंपनी इसमें बड़ा 1/1.x रेंज का सेंसर इस्तेमाल कर सकती है। अभी तक के हैंडसेट्स में कंपनी ने 1/2.76 इंच तक का सेंसर ही लगाया है। 

फोन में IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। सिक्योरिटी के लिए यहां अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। यह सेंसर डिस्प्ले में ही दिया जा सकता है। हालिया अन्य रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी सीरीज में OnePlus 16 Pro को भी शामिल कर सकती है। यह सीरीज 2026 की चौथी तिमाही में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। अधिकारिक रूप से कंपनी ने किसी भी फीचर की पुष्टि नहीं की है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  7. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  9. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  10. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.