OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा

आगामी स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट हो सकता है। OnePlus 16 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अगस्त 2026 19:42 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट हो सकता है
  • OnePlus 16 में BOE का नेक्स्ट-जेनरेशन ओरिएंटल डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है

इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

Photo Credit: OnePlus

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 16 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 15 की जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि OnePlus 16 में BOE का नेक्स्ट-जेनरेशन ओरिएंटल डिस्प्ले होगा। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इस स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश रेट से यूजर्स को गेमिंग का बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा। OnePlus 16 में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जा सकता है। OnePlus 15 में BOE का AMOLED डिस्प्ले दिया गया था। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। 

OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। OnePlus 16 में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन को अगले महीने चीन में पेश किया जा सकता है। इससे पहले OnePlus ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' मिलेंगे। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी के 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की भी वापसी हो सकती है। इस वेरिएंट को OnePlus 11 के बाद से उपलब्ध नहीं कराया गया है। 

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Android 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग से जुड़े कुछ फीचर्स हैं। OnePlus 15 की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,300 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50 W वायरलेस चार्जिंग, 10 W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग और 5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.