OnePlus 16 के फीचर्स फिर लीक, 9000mAh बैटरी, 200MP का होगा धांसू कैमरा!

वनप्लस 16 फोन में 200Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जनवरी 2026 12:33 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलने वाला है।
  • खबर है कि फोन 9000mAh बैटरी से लैस होगा।
  • OnePlus 15 की तुलना में फोन ज्यादा हाईएंड फीचर्स कैरी कर सकता है।

OnePlus 15 की तुलना में OnePlus 16 फोन ज्यादा हाईएंड फीचर्स कैरी कर सकता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 16 लॉन्च का इंतजार अब वनप्लस फैंस के लिए करना मुश्किल हो रहा है। कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप कथित तौर पर धांसू अपग्रेड्स के साथ आने वाला है। कंपनी इसके कैमरा और डिस्प्ले में बेहतरीन हार्डवेयर अपग्रेड कर सकती है। लीक्स में फोन में बड़ी बैटरी और अब तक का सबसे धांसू कैमरा होने की बात सामने आई है। फोन में 200MP का कैमरा सेंसर संभावित है। OnePlus 15 की तुलना में फोन ज्यादा हाईएंड फीचर्स कैरी कर सकता है। OnePlus 16 लॉन्च से पहले एक बार फिर इसका कैमरा, बैटरी फीचर्स लीक हो गए हैं। 

OnePlus 16 लॉन्च में अभी काफी समय है लेकिन फोन के स्पेसिफिकेशंस कई बार लीक हो चुके हैं। लेटेस्ट अपडेट टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) की ओर से आ रहा है। जाने माने टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलने वाला है। कंपनी इसमें बड़ा 1/1.x रेंज का सेंसर इस्तेमाल कर सकती है। अभी तक के हैंडसेट्स में कंपनी ने 1/2.76 इंच तक का सेंसर ही लगाया है। 

Advertisement

OnePlus 16 में विशाल बैटरी आने की अफवाह है। खबर है कि फोन 9000mAh बैटरी से लैस होगा। यह दावा टिप्स्टर Old Chen Air की ओर से किया गया है। इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स में ऐसा ही दावा सामने आ चुका है। बता दें कि किसी भी फ्लैगशिप फोन के लिए कंपनी की यह सबसे बड़ी बैटरी होगी। OnePlus 15 में अधिकतम 7300mAh क्षमता वाली बैटरी ही अबतक कंपनी ने दी थी।

अपकमिंग वनप्लस 16 फोन में 200Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन के हाई एंड फीचर्स के हिसाब से यह क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन चिप से लैस हो सकता है जो कि Snapdragon 8 Elite Gen 6 होगा। यह चिपसेट अभी रिलीज होना बाकी है। एक रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कंपनी सीरीज में OnePlus 16 Pro को भी शामिल कर सकती है। यह सीरीज 2026 की चौथी तिमाही में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। हमेशा की तरह कंपनी OnePlus 16 सीरीज को सबसे पहले घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च करेगी। जिसके बाद ग्लोबल मार्केट में ये मॉडल्स पेश किए जाएंगे। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Improved design and attractive colour options
  • Flawless flagship performance
  • Clean, polished, and feature-rich software
  • Exceptional battery life and charging speeds
  • Bad
  • 165Hz is not worth the lower display resolution
  • No alert slider
  • Hasselblad-exclusive features missing
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

7,300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2,772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.