OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जून 2026 22:42 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है
  • OnePlus 15R के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन में 7,400 mAh की बैटरी है

इस स्मार्टफोन में 7,400 mAh की बैटरी है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने भारत में पिछले वर्ष OnePlus 15R को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB के वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। भारत में OnePlus 15R को 16 GB के RAM वाला नया वेरिएंट पेश किया गया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। OnePlus 15R में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। OnePlus 15R की 7,400 mAh की बैटरी 80 W Super Flash Charge को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। 

OnePlus 15R के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले नए वेरिएंट का प्राइस 61,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 59,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Mint Breeze, Electric Violet और Charcoal Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

OnePlus 15R के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स 

इस स्मार्टफोन में 6.83-इंच 1.5K (2,800 × 1,272 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और Crystal Shield ग्लास प्रोटेक्शन के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। OnePlus 15R की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

OnePlus 15R में गेमिंग के दौरान हीट को कम रखने के लिए Glacier VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। OnePlus 15R की 7,400 mAh की बैटरी 80 W Super Flash Charge को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  3. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  4. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  6. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  10. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.