OnePlus 13T की पहली झलक आई सामने, नया डिजाइन और स्मार्ट बटन के साथ जल्द होगा लॉन्च

OnePlus 13T को Cloud Ink Black कलर में देखा गया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Morning Mist Gray और Heartbeat Pink कलर ऑप्शन में भी आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2025 15:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13T एकदम नया डिजाइन लेकर आ रहा है
  • फोन में इस बार फ्लैट और स्क्वायर एजेस दिए गए हैं
  • रियर कैमरा मॉड्यूल को भी स्क्वॉर्कल शेप में री-डिजाइन किया गया है
OnePlus जल्द ही अपना अगला स्मार्टफोन OnePlus 13T लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अब तक डिवाइस को आधिकारिक तौर पर टीज नहीं किया है, लेकिन चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर सामने आए एक हाई-क्वालिटी रेंडर से फोन की पहली झलक मिल चुकी है। यह लीक एक पॉपुलर टिप्स्टर की ओर से आया है, जिसने पहले भी कई OnePlus लॉन्च से जुड़ी जानकारियां सही साबित की हैं।

डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित यूजरनेम) के मुताबिक, OnePlus 13T एकदम नया डिजाइन लेकर आ रहा है। फोन में इस बार फ्लैट और स्क्वायर एजेस दिए गए हैं और रियर कैमरा मॉड्यूल को भी स्क्वॉर्कल शेप में री-डिजाइन किया गया है। नए कैमरा बंप में दो लेंस और एक LED फ्लैश शामिल हैं, जो दिखने में पहले के OnePlus डिवाइसेज से अलग लेकिन मिनिमल लुक देता है।

फोन को Cloud Ink Black कलर में देखा गया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Morning Mist Gray और Heartbeat Pink कलर ऑप्शन में भी आएगा। खास बात यह है कि डिवाइस Heartbeat Pink कलर में भी कुछ समय पहले नजर आया था।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus 13T में 6.3-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। स्क्रीन साइज इसे फ्लैगशिप रेंज के छोटे लेकिन पॉकेटेबल फोन की कैटेगरी में लाता है। इसके बावजूद, फोन में 6200mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

कैमरा सेटअप में कंपनी इस बार 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का 2x टेलीफोटो लेंस दे सकती है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा, जो परफॉर्मेंस के लिहाज से प्रीमियम लेवल पर है।
Advertisement

OnePlus 13T में इस बार कंपनी अपने सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर को हटाकर एक नया Smart Button दे रही है। यह बटन कस्टम फंक्शन के लिए यूजर सेट कर सकेंगे, हालांकि इसकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.