OnePlus 13, OnePlus 13R भारत में 7 जनवरी को होंगे लॉन्च, टीज किए गए डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 13R में पावर और वॉल्यूम बटन्स को फ्रेम के राइड साइड में रखा गया है। वहीं, लेफ्ट साइड में अलर्ट स्लाइडर की मौजूदगी भी नजर आती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 15:25 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13R का डिजाइन काफी हद तक OnePlus 13 के समान ही दिखाई देता है
  • पीछे बिना Hasselblad ब्रांडिंग के बड़ा सर्कुलर कैमरा आइलैंड दिया गया है
  • फोन में अलर्ट स्लाइडर भी मिलेगा

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 को चीन में लॉन्च किए जाने के बाद अब कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ एक OnePlus 13R को भारत और अन्य मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। स्मार्टफोन का ग्लोबल लॉन्च 7 जनवरी के लिए तय किया गया है। OnePlus 13R को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं थी, लेकिन माना जा रहा है कि यह चीन में आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 5 का ग्लोबल मार्केट के लिए रीबैज होगा। अब, OnePlus ने इंडिया वेबसाइट पर OnePlus 13 और 13R के लिए एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज बनाया है, जो इनके डिजाइन और कुछ अन्य डिटेल्स पर रोशनी डालता है।

OnePlus इंडिया वेबसाइट पर मौजूद OnePlus 13 सीरीज के लैंडिंग पेज पर OnePlus 13 के साथ-साथ OnePlus 13R की कुछ डिटेल्स को टीज किया गया है। प्रोडक्ट पेज अपकमिंग OnePlus 13R के डिजाइन को भी रिवील करता है। इसका डिजाइन काफी हद तक OnePlus 13 के समान ही दिखाई देता है, जिसमें पीछे बिना Hasselblad ब्रांडिंग के एक बड़े सर्कुलर कैमरा आइलैंड में तीन सेंसर के साथ एक LED फ्लैश यूनिट शामिल है। 

पावर और वॉल्यूम बटन्स को फ्रेम के राइड साइड में रखा गया है। वहीं, लेफ्ट साइड में अलर्ट स्लाइडर की मौजूदगी भी नजर आती है। फोन को कम से कम एक Astral Trail कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा, जो ब्रश्ड मेटल टेक्सचर के साथ शैंपेन गोल्ड से मिलता-जुलता शेड लगता है।

Amazon पर लाइव हुई OnePlus 13R की माइक्रोसाइट बताती है कि अपकमिंग स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी के साथ आएगा। कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि OnePlus 13 सीरीज के मॉडल्स में पहले से भरपूर AI फीचर्स लोडेड होंगे। इतना ही नहीं, कंपनी ग्राहकों के मन से ग्रीन लाइन समस्या का डर हटा
Advertisement

लीक्स की मानें तो OnePlus 13R में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिल सकता है, जिसके साथ 12GB तक रैम को जोड़ा जा सकता है। हैंडसेट OnePlus 13 के समान Android 15-बेस्ड OxygenOS 15 के साथ शिप हो सकता है। लीक्स ने इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले की जानकारी भी दी है।
Advertisement

इसके अलावा, OnePlus 13R में 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकता है। इसमें IR Blaster शामिल होने की भी संभावना है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  3. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  2. itel भारत में ला रही itel Zeno 300, फीचर्स में 6,000mAh बैटरी के साथ दो कैमरा!
  3. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  8. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  9. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  10. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.