Amazon Great Indian Festival Sale 2025: 7000 रुपये सस्ता मिल रहा ये OnePlus स्मार्टफोन

Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त भारी बचत हो सकती है।

Amazon Great Indian Festival Sale 2025: 7000 रुपये सस्ता मिल रहा ये OnePlus स्मार्टफोन

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13R 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13R 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus 13R 5G में 6000mAh की बैटरी आती है।
  • OnePlus 13R 5G में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त भारी बचत हो सकती है। आज हम OnePlus 13R 5G पर मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट के बारे में बात कर रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट वनप्लस के इस फोन पर भारी कीमत में कटौती और शानदार बैंक ऑफर का लाभ प्रदान कर रही है। आइए OnePlus 13R पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 13R 5G Price

OnePlus 13R 5G का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 37,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत  35,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना स्मार्टफोन देने पर 36 हजार रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल आदि पर निर्भर करता है। यह स्मार्टफोन जनवरी, 2025 में 42,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिससे अब लगभग 7,0000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

OnePlus 13R 5G Features & Specifications

OnePlus 13R 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2780x1264 पिक्सल और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। पावर के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी आती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी आता है।

कैमरा सेटअप के मामले में 13R 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस लॉक शामिल है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 161.72 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 8.02 मिमी और वजन 206 ग्राम है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big, bright display
  • Excellent performance
  • Long lasting battery
  • Versatile camera setup
  • Longer software support
  • कमियां
  • No wireless charging
  • Lowlight performance still not great
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2780x1264 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  9. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  10. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »