OnePlus 13 करेगा मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट, गजब तरीके से हुआ खुलासा

OnePlus 13 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी जो कि 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2024 11:52 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में कर्व्ड 2K LTPO डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus 13 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर होगा।
  • OnePlus 13 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी।

OnePlus 12 5G में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus इस महीने के आखिर में OnePlus 13 को लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले आगामी फ्लैगशिप के बारे में धीरे-धीरे खुलासा हो रहा है। इस बार लीक में मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का खुलासा हुआ है। हालांकि, यह खुलासा थोड़ा अलग तरीके से हुआ। चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर वनप्लस प्रेसिडेंट Li Jie ने वनप्लस 13 के लिए बेंबू केस की वापसी के बारे में एक फैंस के सवाल का जवाब दिया, जो कभी OnePlus स्मार्टफोन के लिए एक पसंदीदा एक्सेसरीज थी। आइए OnePlus 13 के बारे में विस्तार से जानते हैं। 


OnePlus 13 में मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग


ली ने साफ किया कि वुडन केस वापस नहीं कर रहे हैं, क्योंकि फिलहाल कोई प्लान नहीं है। लेकिन उन्होंने वनप्लस 13 के लिए वुड ग्रेन केस के बारे में बताया, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह काफी अच्छे लगते हैं। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने खुलासा किया कि इन केस में मैग्नेटिक सक्शन फंक्शन शामिल है, जिससे पता चलता है कि OnePlus 13 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। 

OnePlus का सहयोगी ब्रांड Oppo भी अपनी आगामी Oppo Find X8 सीरीज के साथ मैग्नेटिक चार्जिंग ला रहा है। ओप्पो पावर बैंक समेत मैग्नेटिक एक्सेसरीज की एक सीरीज भी तैयार कर रहा है। ऐसी संभावना है कि वनप्लस 13 यूजर्स भी अपने चार्जिंग ऑप्शन का विस्तार करते हुए उस इकोसिस्टम का लाभ उठा सकेंगे। चार्जिंग के अलावा मैग्नेटिक सिस्टम कार माउंट और वॉलेट केस जैसी अन्य एक्सेसरीज की भी शुरुआत करते हैं। यह ज्यादा इंटीग्रेटेड यूजर्स एक्सपीरियंस प्रदान करने का एक तरीका है, जैसा कि Apple ने MagSafe के साथ किया है।


Advertisement
OnePlus 13 Specifications


अब तक लीक्स से पता चला है कि OnePlus 13 में कर्व्ड 2K LTPO डिस्प्ले मिलेगी। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी जो कि 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। OnePlus फ्लैगशिप OnePlus 13 को पहले चीन में लॉन्च करेगा, उसके बाद ग्लोबल स्तर पर पेश करेगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.