OnePlus 13, 13R ग्राहकों के लिए कंपनी का तगड़ा प्लान, 180 दिनों तक फ्री में रिप्लेस कर पाएंगे फोन

OnePlus ने भारतीय बाजार में OnePlus 13 और OnePlus 13R मंगलवार को लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2025 17:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है।
  • OnePlus 13 के 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 76,999 रुपये है।
  • OnePlus 13R के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है।

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने भारतीय बाजार में OnePlus 13 और OnePlus 13R मंगलवार को लॉन्च किए हैं। अब चीनी टेक दिग्गज ने देश में OnePlus 13 सीरीज के खरीदारों के लिए 180 दिन के लिए फोन रिप्लेसमेंट प्लान की घोषणा की है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 15 पर काम करते हैं और 6,000mAh की बैटरी से लैस हैं। वनप्लस 13 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और वनप्लस 13आर में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 एसओसी दिया गया है। आइए वनप्लस के फोन रिप्लेसमेंट प्लान के बारे में जानते हैं।


OnePlus 13 सीरीज 180-डे फोन रिप्लेसमेंट प्लान


वनप्लस 10 जनवरी से 13 फरवरी के बीच भारत में OnePlus 13 और OnePlus 13R खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अतिरिक्त लागत के बिना 180 दिन का फोन रिप्लेसमेंट प्लान प्रदान कर रहा है। हालांकि, 14 फरवरी से खरीदार इसका लाभ सिर्फ ऑप्शनल पेमेंट प्लान के जरिए उठा सकते हैं। OnePlus 13 खरीदारों को 2,599 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि OnePlus 13R खरीदारों को यह 2,299 रुपये में मिलेगा। पेड प्लान सर्विस अवधि को तीन अतिरिक्त महीनों के लिए बढ़ाती है।

OnePlus ने बताया कि OnePlus 13 या OnePlus 13R की खरीद के बाद पहले 180 दिनों में कोई भी हार्डवेयर क्वालिटी समस्या आने की स्थिति में ग्राहक एक बार टेंशन फ्री डिवाइस रिप्लेसमेंट पा सकेंगे। हार्डवेयर समस्या में स्क्रीन, बैक कवर, बैटरी, मदरबोर्ड आदि की समस्याएं शामिल हैं। OnePlus इंडिया के सीईओ रॉबिन लियू का दावा है कि यह प्लान कंपनी के प्रोडक्ट पर भरोसे को उजागर करती है। 180 दिन का फोन रिप्लेसमेंट प्लान OnePlus के प्रोजेक्ट स्टारलाइट का हिस्सा है, जिसे दिसंबर 2024 में भारत में पेश किया गया था। दावा है कि इस पहल में कंपनी अगले तीन वर्षों में देश में 6 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसका उद्देश्य ग्राहक सर्विस और अपने डिवाइसेज की ड्यूराबिलिटी में सुधार करना है। 


OnePlus 13, OnePlus 13R Price


भारत में OnePlus 13 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये, जबकि 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 76,999 रुपये और 24GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। OnePlus 13R के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। OnePlus 13 और 13R भारत में ई-कॉमर्स साइट Amazon और OnePlus इंडिया ई-स्टोर के जरिए 10 जनवरी और 13 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big, bright display
  • Excellent performance
  • Long lasting battery
  • Versatile camera setup
  • Longer software support
  • Bad
  • No wireless charging
  • Lowlight performance still not great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 13, OnePlus 13R, OnePlus 13 Price, OnePlus 13R Price

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 14 5G को Rs 6000 सस्ता खरीदने का मौका, 6000mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा
  2. मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
  3. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फेक ट्रैफिक चालान के चक्कर में युवक के साथ हुआ 4 लाख से ज्यादा का फ्रॉड, आप न करना ऐसी गलती
  2. चश्मा अब दिल की धड़कन को करेगा ट्रैक, 12MP कैमरा के साथ लॉन्च हुए Oakley Meta के AI ग्लास
  3. अंतरिक्ष में दिखेंगे उल्का बारिश, सूर्य ग्रहण, क्रिसेंट मून के अद्भुत नजारे! नोट कर लें फरवरी के ये दिन
  4. दीवार को सिनेमा बना देगा ये रग्ड फोन 8849 TANK X, 17600mAh की विशाल बैटरी, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब
  5. Oppo Reno 14 5G को Rs 6000 सस्ता खरीदने का मौका, 6000mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा
  6. Oppo Find X10 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Samsung Galaxy S26 Ultra की 36 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, कंपनी को ज्यादा डिमांड की उम्मीद
  9. मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
  10. सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.