OnePlus 13 के लॉन्च होते ही OnePlus 12 पर आया भारी डिस्काउंट, ऐसे खरीदें

OnePlus का फ्लैगशिप मॉडल OnePlus 12 भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

OnePlus 13 के लॉन्च होते ही OnePlus 12 पर आया भारी डिस्काउंट, ऐसे खरीदें

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12 में 6.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
  • OnePlus 12 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus 12 में 6.82 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
OnePlus ने हाल ही में भारतीय बाजार में OnePlus 13 लॉन्च किया है और अब मार्केट में मौजूद OnePlus का फ्लैगशिप मॉडल OnePlus 12 भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप बजट कम होने के वजह से नया फ्लैगशिप नहीं खरीद सकते हैं तो मौजूदा फ्लैगशिप आपको कम दामों में मिल सकता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर OnePlus 12 की कीमत में काफी गिरावट आई है। इसके अलावा बैंक ऑफर के जरिए काफी बचत हो सकती है। यहां हम आपको OnePlus 12 पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus 12 Price, Offers


OnePlus 12 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 52,767 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में Federal Bank ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट (1,250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 51,517 रुपये हो जाएगी।


OnePlus 12 Specifications, Features


OnePlus 12 में 6.82 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3168 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में फोन में 5400 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप के मामले में OnePlus 12 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 48 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन की लंबाई 164.3 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 9.15 मिमी और वजन 220 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। यह फोन IP65 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • कमियां
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  7. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »