OnePlus 12R होगा 100W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus 12R में 6.7-इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस लेवल होगा।

OnePlus 12R होगा 100W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12 5G में 6.82 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • OnePlus 12R में 6.7-इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus 12R में 50MP सोनी IMX890 कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा।
  • OnePlus 12R में 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन
OnePlus इस हफ्ते चीन में OnePlus 12 लॉन्च करने वाला है। उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को जनवरी में ग्लोबल मार्केट में उतारेगी। लीक के अनुसार, ब्रांड अब से कुछ दिनों में देश में OnePlus Ace 3 भी पेश करेगी। यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R के तौर पर लॉन्च हो सकता है। OnePlus 12 की तरह ही OnePlus 12R के बारे में कई महीनों से जानकारी मिल रही है। आगामी स्मार्टफोन अब कुछ और सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस में नजर आया है। आइए OnePlus 12R के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आगामी OnePlus 12R फिलहाल IMDA और CQC की वेबसाइट्स पर नजर आया है। इससे पता चला है कि आगामी स्मार्टफोन 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। इसका मतलब है कि नया मॉडल पिछले वनप्लस स्मार्टफोन OnePlus 11R की चार्जिंग स्पीड को बरकरार रखेगा। पहले लीक से पता चला था कि स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा। आपको बता दें कि मौजूदा स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 SoC है।


OnePlus 12R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


इसके अलावा, कहा जाता है कि OnePlus 12R में एक एडवांस डिस्प्ले है। यह 6.7-इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस लेवल होगा। वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन, पिछले मॉडल जैसा 50MP सोनी IMX890 कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। वहीं 2MP मैक्रो स्नैपर की जगह 32MP 2x टेलीफोटो शूटर दिया जाएगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो OnePlus 12R में 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि पिछले मॉडल से बड़ी होगी।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Very good battery life, 100W charging
  • Lag-free performance
  • Bright and vivid display
  • Capable main camera
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Underwhelming secondary cameras
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  2. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  4. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  5. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  6. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  7. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  8. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  9. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  10. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »