OnePlus 12 लॉन्च 5 दिसंबर को! 24GB रैम, BOE AMOLED 2K डिस्प्ले के साथ होंगे ये धांसू फीचर्स! जानें सबकुछ

OnePlus 12 की बैटरी कैपिसिटी 5,400mAh होगी जिसके साथ में 100W तक फास्ट चार्जिंग होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2023 12:15 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी फोन को 5 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है।
  • इसमें 4500 निट्स तक की ब्राइटनेस देखने को मिलेगी।
  • AnTuTu पर फोन ने 2,333,033 पॉइंट्स का स्कोर किया है।

OnePlus 12 लॉन्च डेट 5 दिसंबर के लिए निर्धारित है।

OnePlus 12 लॉन्च का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब इंतजार खत्म होने को है। कंपनी फोन को 5 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। भारत में भी यह जल्द ही दस्तक देने वाला है। OnePlus 12 इस साल के चर्चित स्मार्टफोन्स में से एक है। OnePlus 11 का सक्सेसर ये फ्लैगशिप फोन स्पेसिफिकेशंस के मामले में भी दमदार होने वाला है। फोन में 6.82 इंच BOE AMOLED स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन यानी 3168 x 1440 पिक्सल सपोर्ट के साथ आने वाली है। यह कर्व्ड स्क्रीन होगी जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट होगा। इसके अलावा डिवाइस में लेटेस्ट, और दमदार चिपसेट होगा। साथ में होंगे कई और शानदार फीचर्स। आइए OnePlus 12 लॉन्च से पहले जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ। 
 

Display, Design

OnePlus 12 लॉन्च डेट 5 दिसंबर के लिए निर्धारित है। फोन को कंपनी चीन में पेश करने जा रही है। जैसा कि पहले बताया गया है, फोन में 6.82 इंच BOE AMOLED स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन यानी 3168 x 1440 पिक्सल सपोर्ट के साथ आने वाली है। यह कर्व्ड स्क्रीन होगी जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट होगा। इसमें 4500 निट्स तक की ब्राइटनेस देखने को मिलेगी। फोन के रियर पैनल में क्वाड कटआउट वाला गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिखाई देगा। वॉल्यूम और पावर बटन राइट स्पाइन पर दिख रहे हैं जबकि अलर्ट स्लाइडर लेफ्ट स्पाइन पर मिलने वाला है। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलने वाला है। फोन में खास फीचर के रूप में रेन वाटर टच (Rain Water Touch) फीचर मिलने वाला है।   फोन को ब्लैंक, ग्रीन और रॉक ब्लैक कलर्स में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। 
Advertisement
 

Processor

OnePlus 12 में Qualcomm का नया नवेला Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा जिसे कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट बताया गया है। इसे 3.3GHz पर क्लॉक किया गया है। साथ में Adreno 750 GPU ग्राफिक्स के लिए फिट किया गया है। AnTuTu पर फोन ने 2,333,033 पॉइंट्स का स्कोर किया है। इसमें 9140mm² वेपर चैम्बर मिलने वाला है जो फोन को गर्म होने से रोकेगा। फोन में 24GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलने वाली है। फोन Android 14 आधारित ColorOS 14 के साथ चीन में लॉन्च होगा जबकि ग्लोबल वेरिएंट OxygenOS 14 स्किन के साथ दस्तक देगा।  
 

Camera

OnePlus 12 में 50MP का Sony Lytia कैमरा सेंसर मिलने वाला है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया है कि यह 50MP Sony LYT-T808 सेंसर के साथ आने वाला है। यह फोन का मेन कैमरा होगा। इसके साथ में 48MP Sony IMX581 सेंसर के रूप में अल्ट्रावाइड लेंस होगा। और तीसरे सेंसर के तौर पर 64MP OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसमें 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 
 

Battery

अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार OnePlus 12 की बैटरी कैपिसिटी 5,400mAh होगी जिसके साथ में 100W तक फास्ट चार्जिंग होगी। यह वायर्ड चार्जिंग के लिए बताई गई है। जबकि फोन वायरलेस चार्जिंग फीचर में 50W तक चार्जिंग सपोर्ट करेगा। OnePlus 12 लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.