OnePlus 12 पर आई बड़ी जानकारी, इस कंपनी के हाईटेक कैमरा सेंसर से होगा लैस, जानें डिटेल

OnePlus 12 : दावा है कि यह ना सिर्फ इमेज क्‍वॉलिटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि लो-लाइट कंडीशंस में भी बेहतर परफॉर्म करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 नवंबर 2023 14:04 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में होंंगे कई कैमरा फीचर्स
  • सोनी लिटिया डुअल-लेयर स्टैक्ड सेंसर दिया जाएगा
  • लो-लाइट कैमरा शॉट्स में आएगा इम्‍प्रूवमेंट

लिट‍िया सेंसर के लिए कहा जाता है कि यह ज्‍यादा लाइट को कैप्‍चर करता है, जिससे डिटेल इमेजेस निकलकर आती हैं।

Photo Credit: Weibo

वनप्लस (OnePlus) का अपकमिंग फ्लैगशिप OnePlus 12 कई सारे हाईटैक फीचर्स से लैस हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि उसकी आने वाली डिवाइस में नया सोनी लिटिया डुअल-लेयर स्टैक्ड (Sony Lytia dual-layer stacked) कैमरा सेंसर होगा। दावा है कि यह ना सिर्फ इमेज क्‍वॉलिटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि लो-लाइट कंडीशंस में भी बेहतर परफॉर्म करेगा। लिट‍िया सेंसर के लिए कहा जाता है कि यह ज्‍यादा लाइट को कैप्‍चर करता है, जिससे डिटेल इमेजेस निकलकर आती हैं। 

कहा जाता है कि OnePlus 12 में अबतक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 दिया जाएगा। इसके प्रोसेसर के स्कोर पहले ही लीक हो चुके हैं। यह फोन Antutu पर नजर आया था। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि फोन को मॉडल नंबर PJD110 के साथ स्‍पॉट किया गया। Antutu पर फोन ने 2,110, 808 पॉइंट्स स्कोर किया है। सीपीयू टेस्ट में फोन ने 4,95,780 पॉइंट्स का स्कोर किया। जीपीयू टेस्ट में यह 9,14, 151 पॉइंट्स स्कोर करने में कामयाब रहा। ममरी टेस्ट में इसने 3,62,402 पॉइंट्स स्कोर किए और UX टेस्ट की बात करें तो इसने 3,38,475 पॉइंट्स स्कोर किए। 
Advertisement

वनप्लस 12 के स्पेसिफिकेशंस पिछले कुछ दिनों से अफवाहों में हैं। कहा जाता है कि फोन में 50MP का Sony IMX966 सेंसर देखने को मिल सकता है। यह OIS सपोर्टेड कैमरा होगा। दूसरा कैमरा 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर बताया गया है। इसमें 1/2 इंच सेंसर की बात सामने आई है। सेटअप में तीसरा कैमरा 64MP का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। यह OIS के साथ आएगा। इसमें 1/2-inch सेंसर होगा। 

OnePlus 12 कैमरा में Hasselblad ऑप्टिमाइजेशन होगी। इसके अलावा फोन 6.7 इंच के 2K एमोलेड LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फ्रंट में फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। डिवाइस में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट बताया गया है। यह फोन 24GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज सपोर्ट कर सकता है। Android 14 आधारित OnePlus 12 फोन 5,400mAh बैटरी, और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.