OnePlus 12 देगा दिसंबर में दस्तक, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें सबकुछ

वनप्लस 12 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 150W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। 

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जून 2023 18:04 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर OnePlus 12 को लेकर आ रही है।
  • OnePlus 12 में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा।
  • OnePlus 12 में 5000mAh की बैटरी होगी जो 150W चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर OnePlus 12 को लेकर आ रही है, क्योंकि OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। ऐसी अफवाह है कि नया स्मार्टफोन 2023 के आखिर से पहले लॉन्च होगा। हालांकि, चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने वनप्लस 12 लॉन्च के बार में कुछ कंफर्म नहीं किया है। नई लीक में फोन के स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च टाइमलाइन का भी पता चला है। ऐसी संभावना है कि वनप्लस 12 पहले के मुकाबले थोड़ा जल्दी लॉन्च होगा। नए फ्लैगशिप एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कैमरा, परफॉर्मेंस और चार्जिंग के मामले में काफी अपग्रेड मिल सकते हैं। आइए वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिप्सटर एक्सपीरियंस मोर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus 12 दिसंबर में लॉन्च होगा। वनप्लस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को क्वालकॉम Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च कर सकता है। क्वालकॉम अक्टूबर में हवाई में क्वालकॉम समिट में अपने नए स्नैपड्रैगन फ्लैगशिप मोबाइल प्लेटफॉर्म को पेश कर सकता है। लीक से पता चला है कि वनप्लस 12 नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप SoC से लैस होने वाले पहले स्मार्टफोन में से एक हो सकता है।

OnePlus 12 में सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर-एलाइन होल-पंच डिस्प्ले कटआउट मिलने की संभावना है। स्क्रीन ऐजेस की ओर कर्व्ड होगी और 2K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करेगी। हालांकि, अभी डिस्प्ले साइज की सटीक जानकारी नहीं है। अगर डिस्प्ले वनप्लस 11 जैसा ही होगा तो वनप्लस 12 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले आ सकती है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में यह दावा हुआ था कि स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगा।

वनप्लस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर पर एक सेंटर एलाइंग्ड सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलने की संभावना है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX 9 सीरीज प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 150W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। 
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  2. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  3. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  4. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  7. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  9. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  10. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.