OnePlus 12 का कैमरा सेटअप होगा तगड़ा! मिलेगा Sony का LYT-808 सेंसर

OnePlus 12 Hasselblad पार्टनरशिप को जारी रखेगा, जिसका मतलब है कि यह कलर साइंस और इमेज प्रोसेसिंग में हैसलब्लैड की विशेषज्ञता से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 नवंबर 2023 19:57 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में मुख्य कैमरे के रूप में नया Sony LYT-808 सेंसर होगा
  • इसमें 1/2-इंच सेंसर के साथ 64MP पेरिस्कोप जूम कैमरा भी मिलेगा
  • बैटरी, प्रोसेसर के साथ कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स पहले ही हो चुके हैं लीक
OnePlus 12 को लेकर लीक्स तेज हो गए हैं और अब, कंपनी ने खुद इसके फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है। पहले कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने स्मार्टफोन से लिए कैमरा सैंपल को शेयर किया था, जिसके बाद यह भी पुष्टि की गई कि फोन का मेन सेंसर Sony का नया Lytia सेंसर से लैस होगा। अब, कंपनी ने इस सेंसर के मॉडल नंबर को भी सभी के सामने रख दिया है। OnePlus 12 में मेन कैमरा के रूप में Sony LYT-808 सेंसर मिलेगा। बता दें कि इससे पहले कंपनी यह भी कंफर्म कर चुकी थी अपकमिंग फ्लैगशिप 64-मेगापिक्सल पेरिस्कोप जूम कैमरा से लैस होगा।

एक वीबो पोस्ट में, OnePlus ने पुष्टि की है कि OnePlus 12 में मुख्य कैमरे के रूप में नया Sony LYT-808 सेंसर होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि सेंसर बेहतर इमेज क्वालिटी और परफॉर्मेंस देगा, खासकर कम रोशनी की स्थिति में। स्मार्टफोन में 1/2-इंच सेंसर और f/2.6 अपर्चर के साथ 64MP पेरिस्कोप जूम कैमरा भी होगा। इस कैमरे में OIS सपोर्ट होगा और यह 3x ऑप्टिकली जूम वाली इमेज शूट करने में सक्षम होगा।
Advertisement
 

इसके अलावा, OnePlus 12 Hasselblad पार्टनरशिप को जारी रखेगा, जिसका मतलब है कि यह कलर साइंस और इमेज प्रोसेसिंग में हैसलब्लैड की विशेषज्ञता से लैस होगा।

बता दें कि OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 SoC देखने को मिल सकता है। इस फोन में 2K रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले और 2,600 nits की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। यह Android 14 पर बेस्‍ड OxygenOS 14 के साथ आ सकता है। हैंडसेट में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी हो सकती है।
Advertisement

बीते हफ्ते इस फोन का चीनी वेरिएंट मॉडल नंबर PJD110 के साथ AnTuTu बेंचमार्क डाटाबेस पर नजर आया था। हाल में एक नया OnePlus फोन, मॉडल नंबर CPH2581 और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ गीकबैंच पर नजर आया था। ऐसा लगता है कि यह OnePlus 12 का ग्लोबल वर्जन है।
Advertisement

OnePlus 12 के 12GB RAM वाले चीनी वेरिएंट ने 2,11,0808 का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग AnTuTu स्कोर हासिल किया। ऐसी संभावना है कि फोन 1TB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.