OnePlus 12 देगा सभी स्मार्टफोन्स को पावर के मामले में टक्कर, जल्द देगा दस्तक

OnePlus आधिकारिक तौर पर 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट में OnePlus 12 की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2023 18:55 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में 6.82 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus 12 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • OnePlus 12 में 16GB तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम दी जाएगी।

OnePlus 12 5G में 6.82 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

OnePlus आधिकारिक तौर पर 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट में OnePlus 12 की घोषणा की है। चीन में OnePlus के प्रेसिडेंट Li Jie ने OnePlus 12 को 'फ्लैगशिप ऑफ द डिकेट' बताया है। OnePlus का आगामी फ्लैगशिप फोन, पावर के मामले में सभी Snapdragon 8 Gen 3 बेस्ड फोन को टक्कर देगा।

लॉन्च इवेंट की घोषणा के बाद Li Jie ने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से इसका दावा करने की हिम्मत नहीं की है। टीम ने हुड के तहत फोन के कई पहलुओं को एडजेस्ट, पॉलिश और कस्टमाइज करना जारी रखा है।
Advertisement

आगामी फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिप के साथ आता है, जिसने टीम के अनुसार OnePlus वनप्लस फ्लैगशिप पर एक नया परफॉर्मेंस रिकॉर्ड स्थापित किया है। फोन में वर्ल्ड लेवल "2के ओरिएंटल स्क्रीन" है। इसके अलावा स्मार्टफोन में डिस्प्ले के साथ एक आई केयर सॉल्युशन प्रदान करने की भी जानकारी है जो कि अब तक पहले नहीं देखा गया है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो ब्रांड ने हमेशा की तरह हैसलब्लैड के साथ सपोर्ट किया है। फोन में प्राइमरी कैमरे के अंदर Sony LYT-808 इमेज सेंसर है। यह हासेलब्लैड द्वारा तैयार "नई जनरेशन के सुपर लाइट और शैडो इमेजिंग सिस्टम" के साथ भी आता है। ली जी आगे कहा है कि कंपनी ने परफॉर्मेंस के साथ-साथ पूरे यूजर्स एक्सपीरियंस के मामले में अन्य सभी फ्लैगशिप के साथ टक्कर करने के लिए काफी समय निवेश किया है।


Advertisement
OnePlus 12 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 12 में 6.82 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन, रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में 5,400mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 100W चार्जिंग सपोर्ट का सपोर्ट करेगी।
Advertisement

स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट वाला LYT-808 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल IMX581 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 पर काम करेगा। वनप्लस 12 में 16GB तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 1TB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज दी जाएगी।  
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.