OnePlus 12, OnePlus Open में मिले चार ब्लॉटवेयर ऐप! यूजर्स ने उठाया मुद्दा

कंपनी ने अब कथित तौर पर इस मामले में एक्शन लिया है और कहा है कि यह एक खामी थी।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मई 2024 12:57 IST
ख़ास बातें
  • सेटअप के दौरान डिवाइस ने ब्लॉटवेयर ऐप डाउनलोड करने का सुझाव दिया
  • 'वनप्लस की ओर से' हेडर के तहत दिखाए जा रहे थे ऐप
  • सेटअप के दौरान चार एडिशनल थर्ड पार्टी ऐप्स को इंस्टॉल करने का मामला

OnePlus Open को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था।

OnePlus 12 और OnePlus Open कंपनी की ओर से टॉप हैंडसेट के रूप में पेश किए गए हैं। लेकिन कुछ यूजर्स को इन दोनों स्मार्टफोन्स में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स का कहना है कि फोन सेटअप के दौरान डिवाइस ने उन्हें ब्लॉटवेयर ऐप यानी अनचाहे ऐप डाउनलोड करने का सुझाव दिया। हैरानी की बात यह थी कि ये अनचाहे ऐप सेटअप के दौरान 'वनप्लस की ओर से' हेडर के तहत दिखाए जा रहे थे, जबकि ये थर्ड पार्टी ऐप्स थे। एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस समस्या के बारे में बताते हुए लिखा कि OnePlus 12 फोन भारत में डिवाइस सेटअप के दौरान चार एडिशनल थर्ड पार्टी ऐप्स को इंस्टॉल कर रहा है। 

OnePlus फोन में आ रही इस समस्या के बारे में जब कंपनी को पता चला तो कंपनी ने इस मामले में एक्शन भी लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर गौरांग अरोड़ा ने डिवाइस सेटअप के दौरान एक स्क्रीन को नोटिस किया जिस पर लिखा था "रिव्यू एडिशनल ऐप्स (Review additional apps)", यह स्क्रीन यूजर को OnePlus 12 के सेटअप प्रोसेस के दौरान दिखाई दी। स्क्रीन पर चार ऐप्स दिखाए जा रहे थे जो Google Play स्टोर से थे। इनमें LinkedIn, Policybazaar, Block Blast और Candy Crush Saga का नाम आ रहा था। चारों ही ऐप्स डिवाइस द्वारा पहले ही सिलेक्ट कर लिए गए थे। ये चारों ऐप “From OnePlus” हेडर के नीचे दिखाए जा रहे थे। 

Android Authority ने फोन के सेटअप प्रोसेस को तीन क्षेत्रों में टेस्ट किया। भारतीय वेरिएंट के लिए प्लेटफॉर्म ने पाया कि OnePlus 12 भारत में इन चारों ऐप्स को सेटअप के दौरान प्री-सिलेक्ट कर रहा है। फोन Oxygen OS 14.0.0.610 पर रन कर रहा था। अमेरिका में सेटअप के दौरान एक थर्ड पार्टी ऐप प्री-सिलेक्ट होने का मामला सामने आया जबकि यूरोप में कोई भी प्री-सिलेक्टेड ऐप फोन में नहीं दिखाई दिया। हालांकि यूजर्स के पास इन ऐप्स को हटाने का विकल्प भी है और वे चाहें तो इन्हें फोन में इंस्टॉल होने से मना कर सकते हैं। लेकिन यहां पर संभावना यह भी रहती है कि सेटअप प्रोसेस के दौरान अगर ऐप स्किप हो जाते हैं तो फोन में ब्लॉटवेयर आ सकता है। 

OnePlus Open में भी तीन ऐप्स को प्री-इंस्टॉल पाया गया जिनमें सभी ऐप Meta की ओर से थे। इनमें Meta App Installer, Meta App Manager, और Meta Services का नाम पाया गया। इससे पहले OnePlus 8 सीरीज में भी ये तीनों ऐप्स स्पॉट किए गए थे। इस कारण वनप्लस को काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा था क्योंकि ये ऐप फोन से आसानी से हटाए भी नहीं जा सकते थे। 
Advertisement

कंपनी ने अब कथित तौर पर इस मामले में एक्शन लिया है और कहा है कि यह एक खामी थी। OnePlus 12 में टेस्टिंग के दौरान यह खामी आई थी और 6 मई को इसे ठीक कर दिया गया। OnePlus 12 अब ऐसे किसी ऐप के साथ प्री-लोडेड नहीं आता है। कंपनी ने Android Authority को जवाब में यह बात कही। कंपनी ने कहा कि वह OxygenOS को ब्लॉटवेयर फ्री रखती है। लेकिन स्मार्टफोन मेकर ने माना कि OnePlus Nord CE 4 में भी दो प्री-इंस्टॉल्ड ऐप- Instagram और Agoda पाए गए थे। लेकिन इन्हें फोन से अनइंस्टॉल करना बहुत आसान था। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design with IP54 certification
  • Vibrant display
  • Good battery life with fast charging
  • IR Blaster
  • Expandable storage
  • Bad
  • Average ultra-wide camera
  • Poor video recording
  • No dedicated macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  4. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  5. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  8. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  9. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  10. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.