OnePlus 12 के साथ OnePlus 12R का अगले महीने होगा इंटरनेशनल लॉन्च

OnePlus 12 को 23 जनवरी को यूरोप और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही गेमिंग पर फोकस वाले OnePlus 12R को भी पेश किया जाएगा

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2023 16:02 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 24 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है
  • यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलता है
  • इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4 nm Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है

चाइनाीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus के फ्लैगशिप OnePlus 12 का अगले महीने इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 और Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट है। इसके साथ ही OnePlus 12R को भी पेश किया जाएगा। 

Hardware Info ने OnePlus Benelux के कंट्री मैनेजर, Alexander Vanderhaeghe के हवाले से बताया कि OnePlus 12 को 23 जनवरी को यूरोप और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही गेमिंग पर फोकस वाले OnePlus 12R को भी पेश किया जाएगा। यह OnePlus 11R की जगह लेगा। इसका प्राइस OnePlus 12 से कम हो सकता है। चीन में उपलब्ध कराए गए OnePlus 12 में क्वालकॉम का 4 nm Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 24 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलता है। इसमें 6.82 इंच OLED 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

इसमें Sony LYT-808 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा वाली ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। OnePlus 12 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 5,400 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open लॉन्च हुआ था। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसमें 7.82 इंच का AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.31 इंच का बाहरी डिस्प्ले है। इसके दोनों डिस्प्ले 120 Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन में तीन हैसलब्लैड ब्रांडेड रियर कैमरे दिए गए हैं। इनमें से एक Sony का नेक्स्ट जनरेशन LYTIA-T808 "पिक्सल स्टैक्ड" CMOS सेंसर है। इस स्मार्टफोन की 4,800mAh की बैटरी 67 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus Open को 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका प्राइस 1,39,999 रुपये है। इसे एमेरेल्ड डस्क और वोएजर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  2. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  3. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  4. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  7. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  8. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  9. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
#ताज़ा ख़बरें
  1. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  2. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  3. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  4. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  5. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  6. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  7. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  8. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  9. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  10. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.