OnePlus 10R 5G पर भारी डिस्काउंट, प्राइस घटकर 29,499 रुपये हुआ

कंपनी ने पिछले वर्ष इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट को 38,999 रुपये में लॉन्च किया था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मई 2023 17:54 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष देश में OnePlus 10R 5G को लॉन्च किया था
  • इसे एमेजॉन के जरिए खरीदने पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 mAh की है

इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8100-Max SoC प्रोसेसर मिलता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने पिछले वर्ष भारत में OnePlus 10R 5G लॉन्च किया था। इसमें MediaTek Dimensity 8100-Max SoC और 80 W SuperVOOC चार्जिंग मिलती है। इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट को 38,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे Amazon के जरिए खरीदने पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। 

एमेजॉन पर यह स्मार्टफोन 34,999 रुपये में लिस्टेड है। इस पर 4,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा HDFC कार्ड्स और EMI पर खरीदने से 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी लिया जा सकता है। इससे OnePlus 10R 5G का प्राइस घटकर 29,499 हो जाएगा। इसके 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का लॉन्च पर प्राइस 42,999 रुपये था। एमेजॉन पर यह 38,999 रुपये पर लिस्टेड है। इसे कूपन डिस्काउंट के साथ 34,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड पर ऑफर से इस प्राइस में और कमी होगी और यह 32,999 रुपये हो जाएगा। 

OnePlus 10R के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2412 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 हैं। इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8100-Max SoC प्रोसेसर मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर चलता है। OnePlus 10R 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

इसमें f/1.88 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, f/2.2 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में f/2.4 अपार्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।  OnePlus 10R की लंबाई 163.3 mm, चौड़ाई 75.5 mm और मोटाई 8.2 mm है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G एलटीई, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और USB Type-C पोर्ट है। पिछले महीने OnePlus ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 के स्पेशल Lava Red वेरिएंट को पेश किया था इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन को चीन में उपलब्ध कराया गया है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.