Nubia Z70 Ultra दमदार स्कोर के साथ आया गीकबेंच पर नजर, इन फीचर्स से होगा लैस

Nubia Z70 Ultra हाल ही में गीकबेंच पर नजर आया है, जहां काफी कुछ खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 नवंबर 2024 10:17 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z70 Ultra में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.85 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
  • Nubia Z70 Ultra स्मार्टफोन में 16GB रैम दी जाएगी।
  • Nubia Z70 Ultra एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nubia

Nubia Z70 Ultra हाल ही में गीकबेंच पर नजर आया है, जहां काफी कुछ खुलासा हुआ है। फोन ने प्रभावशाली बैंचमार्क स्कोर हासिल किया है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट के साथ आने वाले फ्लैगशिप ने अपनी कैटेगरी में दमदार स्कोर हासिल किया है। Z70 Ultra को मॉडल नंबर NX736J के साथ गीकबेंच लिस्टिंग में सिंगल-कोर में 3203 और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 10260 स्कोर मिला है। आइए Nubia Z70 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nubia ने पुष्टि नहीं की है कि Z70 Ultra में अपने पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा दमदार कूलिंग सिस्टम मिलेगा या नहीं। हालांकि, कंपनी ने हाल ही में टीज किया था कि उसका स्नैपड्रैगन 8 एलीट बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए ऑप्टिमाइज्ड है। प्रोसेसर के अलावा आगामी फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की भी पुष्टि हुई है। Nubia Z60 Ultra का अपग्रेड वर्जन Nubia Z70 Ultra काफी बदलावों के साथ आ रहा है। प्राइमरी कैमरे को ऊपरी बाएं कोने पर एक नया स्पेस मिला है, जिसमें अल्ट्रा-वाइड सेंसर पिछले मॉडल में दिए गए टेलीफोटो लेंस की जगह लेगा। 

टेलीफोटो लेंस की बात करें तो पेरिस्कोप लेंस और 100x डिजिटल जूम के बावजूद काफी स्लिम नजर आता है। Nubia ने फोन के सॉफ्टवेयर फीचर्स को भी टीज किया है। एआई के साथ टाइम मैनेजमेंट एसिस्ट, कीबोर्ड-फ्री इंटरैक्शन और वीचैट कॉल के लिए इंडस्ट्री फर्स्ट रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे टूल्स हैं। फोन व्हीकल-मशीन इंटरैक्शन और Tesla और Apple जैसे टेक दिग्गजों से इंस्पायर्ड एडवांस एल्गोरिदम के साथ ज्यादा इंटीग्रेटेड फ्यूचर पर काम कर रहा है। ब्रांड ने टच बेस्ड इंटरैक्शन फीचर्स को भी टीज किया है।


Nubia Z70 Ultra Specifications


Nubia Z70 Ultra में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.85 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें 430 पीपीआई की पिक्सल डेंसिटी है। इसमें एक इंडीपेंटेड पिक्सल ड्राइवर और एआई ट्रांसपेरेंसी एल्गोरिदम 7.0 भी है। ड्यूराबिलिटी के लिए फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे पानी और धूल सुरक्षित होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में 16GB रैम है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.