50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Nubia Z60 Ultra का स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें सबकुछ

Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच की 10-बिट फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2480 x 1116 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Nubia Z60 Ultra का स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Nubia

Nubia Z60 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच की 10-बिट फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Nubia Z60 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Nubia Z60 Ultra में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Nubia ने दिसंबर में Nubia Z60 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब एक महीने बाद कंपनी ने इस स्मार्टफोन का एक स्पेशल वेरिएंट पेश किया है। नया Nubia Z60 Ultra Year of the Dragon Limited Edition चीनी नए साल का सेलिब्रेशन है। Nubia के ब्रांड Red Magic ने समान थीम वाला Red Magic 9 Pro पेश किया है। यहां हम आपको Nubia Z60 Ultra Year of the Dragon Limited Edition के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nubia Z60 Ultra के चीनी न्यू ईयर एडिशन के रिटेल बॉक्स में ड्रैगन थीम पर बेस्ड ये आइटम Nubia Z60 Ultra 24GB + 1TB, मैग्नेटिक केस, चार्जिंग केबल, पावर एडॉप्टर, सिम इजेक्टर पिन, मैग्नेटिक स्टैंड शामिल हैं। Nubia Z60 Ultra  फोन ब्लैक के साथ गोल्डन कलर में आता है। यह स्टैंडर्ड ब्लैक वेरिएंट का ही एक नया रूप है जिसमें लाल कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा एक यूएसबी केबल और केस लाल कलर में हैं। जबकि स्टैंड, सिम इजेक्टर पिन और पावर एडॉप्टर ब्लैक कलर में आते हैं।


Nubia Z60 Ultra की कीमत


Nubia ने इस लिमिटेड वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, बिक्री 24 जनवरी से शुरू होगी। Nubia Z60 Ultra का 24GB RAM और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥5,999 (लगभग 70,976 रुपये) है। ईयर ऑफ द ड्रैगन लिमिटेड एडिशन की कीमत थोड़ी अधिक होगी।


Nubia Z60 Ultra के स्पेसिफिकेशंस


Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच की 10-बिट फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2480 x 1116 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिप पर काम करता है। इसमें LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nubia Z60 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 3.3x 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिसमें धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी 3.1 है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »