24GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ nubia Z60 Ultra LV, nubia Z60S Pro फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

दोनों ही स्‍मार्टफोन कई हाईटेक खूबियों से पैक हैं। इनमें 24 जीबी तक रैम दी गई है।

24GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ nubia Z60 Ultra LV, nubia Z60S Pro फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

ये क्‍वॉलकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर से लैस हैं और 6 हजार एमएएच तक बैटरी इनमें दी गई है।

ख़ास बातें
  • नूबिया ने चीन और ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्‍च किए नए फोन
  • nubia Z60 Ultra Leading Version और nubia Z60S Pro लॉन्‍च
  • कई हाईटेक फीचर्स से पैक हैं ये स्‍मार्टफोन
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड नूबिया (nubia) ने चीन व अन्‍य ग्‍लोबल मार्केट्स में दो नए स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च किया है। इनके नाम हैं- nubia Z60 Ultra लीडिंग वर्जन और nubia Z60S Pro. दोनों ही स्‍मार्टफोन कई हाईटेक खूबियों से पैक हैं। इनमें 24 जीबी तक रैम दी गई है। ये क्‍वॉलकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर से लैस हैं और 6 हजार एमएएच तक बैटरी इनमें दी गई है। भले इनका वजन थोड़ा ज्‍यादा है, लेकिन ये उन लोगों के लिए बेहतरीन हो सकते हैं, जिन्‍हें अपने स्‍मार्टफोन में खूब गेमिंग करनी है। 
 

nubia Z60 Ultra, nubia Z60S Pro Price 

यहां हम ग्‍लोबल प्राइस की बात कर रहे हैं। nubia Z60 Ultra के 8GB+256GB मॉडल के दाम 649 डॉलर (लगभग Rs. 54,320) हैं। 12GB+256GB मॉडल की कीमत 699 डॉलर ( लगभग Rs. 58,505) है। 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 779 डॉलर (लगभग Rs. 65,200) है। 16GB+1TB मॉडल 879 डॉलर (लगभग Rs. 73,580) का है। नूबिया की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर फोन के प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। सेल 12 अगस्‍त से शुरू होगी। 

nubia Z60S Pro की कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 569 डॉलर (लगभग Rs. 47,620) है। 12GB+512GB मॉडल के दाम 669 डॉलर (लगभग Rs. 55,990) हैं। 16GB+1TB मॉडल 769 डॉलर  (लगभग Rs. 64,355) का है। इसकी सेल भी 12 अगस्‍त से शुरू होगी। 
 

nubia Z60 Ultra, nubia Z60S Pro Specifications 

nubia Z60 Ultra लीडिंग वर्जन में 6.8 इंच का फुल एचडी प्‍लस OLED डिस्‍प्‍ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और टच सैंपलिंग रेट 1200Hz है। फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है। 

nubia Z60 Ultra में 50MP का मेन कैमरा है। साथ में 50MP का ही अल्‍ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। तीसरा लेंस 64MP का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा है। इस फोन में 16 एमपी का अंडर डिस्‍प्‍ले फ्रंट कैमरा मौजूद है। बैटरी 6000mAh की है, जो 80W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

nubia Z60S Pro में 6.8 इंच का 1.5K OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर लगाया गया है। मेन कैमरा 50 एमपी का है। उसके साथ 50 एमपी का अल्‍ट्रा-वाइड लेंस और 8 एमपी का टेलिफोटो कैमरा है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। nubia Z60S Pro में 5100mAh की बैटरी है, जो 80W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  2. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  3. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  4. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  6. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  7. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  9. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  10. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »