Nubia Z17s स्मार्टफोन 12 अक्टूबर को होगा लॉन्च

ज़ेडटीई अपने नूबिया ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि आने वाले नए नूबिया ज़ेड17एस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2017 17:37 IST
ज़ेडटीई अपने नूबिया ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि आने वाले नए नूबिया ज़ेड17एस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करेगी। ज़ेडटीई ने एक टीज़र जारी कर नूबिया ज़ेड17एस स्मार्टफोन को 12 अक्टूबर को लॉन्च करने की जानकारी दी है। बता दें कि ज़ेड17एस स्मार्टफोन कंपनी के ज़ेड17 का अपग्रेड वेरिएंट होगा। आने वाले ज़ेडटीई ज़ेड17एस में आगे की तरफ़ बेज़ल लेस स्क्रीन होगा।

प्लेफुलड्रॉयड ने एक ज़ेडटीई द्वारा जारी किए गए टीज़र में कंपनी ने बड़े अक्षर में S लिखा है। इसके अलावा टीज़र में नूबिया लोगो और 12 अक्टूबर की तारीख़ का ज़िक्र किया है। इससे पहले भी जे़डटीई ज़ेड17एस स्मार्टफोन के 12 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने का पता चला था।

हाल ही में Nubia NX589J उर्फ नूबिया ज़ेड17एस डिवाइस को टीना सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। इस डिवाइस में बड़ा स्क्रीन और पतले बेज़ल देखे गए थे। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 12 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में कंपनी इसी स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन का पता चला था।

लिस्टिंग में लीक हुए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो  Nubia NX589J में एक 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले होने का पता चला है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल्स होने का पता चला है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है। फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एक 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने का खुलासा हुआ है। डिस्प्ले के नीचे होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है।
Advertisement

ये सभी जानकारी लीक और रिपोर्ट पर आधारित है लेकिन हमारी सलाह है कि इन ख़बरों पर पूरी तरह भरोसा ना करें। 12 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में कंपनी द्वारा आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। इस बारे में सभी जानकारी के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.