Nubia Z17 में है 8 जीबी रैम, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई के ब्रांड नूबिया ने बीजिंग में आयोजित किए गए एक इवेंट में अपना लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन नूबिया जे़ड17 लॉन्च कर दिया। Nubia Z17 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है फोन के रियर पर दिया गया डुअल कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम की हाल ही में लॉन्च की गई क्विक चार्ज 4+ तकनीक के लिए भी सपोर्ट है। नूबिया ज़ेड17 की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 26,400 रुपये) है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जून 2017 11:21 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया ज़ेड17 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं
  • इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है
  • फोन में 3200 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4+ सपोर्ट करती है
ज़ेडटीई के ब्रांड नूबिया ने बीजिंग में आयोजित किए गए एक इवेंट में अपना लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन नूबिया जे़ड17 लॉन्च कर दिया। Nubia Z17 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है फोन के रियर पर दिया गया डुअल कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम की हाल ही में लॉन्च की गई क्विक चार्ज 4+ तकनीक के लिए भी सपोर्ट है। Nubia Z17  की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 26,400 रुपये) है।

Nubia Z17  के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं- पहला 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, जिसकी कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 26,400 रुपये) है। 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 3,399 चीनी युआन (करीब 32,100 रुपये) है। और 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 37,700 रुपये) है।
Advertisement

डिज़ाइन की बात करें तो, Nubia Z17  को पांच कलर वेरिएंट- अरोरा ब्लू, ब्लैक गोल्ड, ऑब्सिडियन ब्लैक, सोलर गोल्ड और फ्लेम रेड कलर में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के दांयीं और बांयीं तरफ़ किनारों पर बेज़ेल नहीं है, लेकिन ऊपर व नीचे की तरफ सेंसर, फ्रंट कैमरा और दूसरे फ़ीचर के लिए बेज़ेल सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एक पतली मेटल यूनिबॉडी है और रियर पर डु्अल कैमरा सेटअप व बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन के दांये किनारे पर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर नूबिया 5.0 यूआई दी गई है। इस स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू दिया गयया है। डुअल कैमरे की बात करें तो इसमें 23 मेगापिक्सल और एक 13 मेगापिक्सल का लेंस है जो 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम, 10एक्स  डायनामिक ज़ूम, अपर्चर एफ/1.8 और एलईडी फ्लैश सपोर्ट करते हैं। फ्रंट की बात करें तो, फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

नूबिया ज़ेड17 में 3200 एमएएच की बैटरी है और क्विक चार्ज 4+ सपोर्ट के साथ आने वाला यह पहला फोन है। जिसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन 20 मिनट में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा, फोन में नियोपावर 3.0 नाम का एक ना फ़ीचर भी है। यह फ़ीचर बैकग्राउंड में चल रहे उन ऐप को बंद करता है जो काम के नहीं है और ऐसा होने पर एक बार चार्जिंग के साथ बैटरी 2.4 दिन तक चल जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, इन्फ्रारेड पोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 152.6x72.4x7.6 मिलीमीटर और वज़न 173 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.