• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नूबिया ज़ेड17 मिनी भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, इसमें है डुअल रियर कैमरा

नूबिया ज़ेड17 मिनी भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, इसमें है डुअल रियर कैमरा

नूबिया ज़ेड17 मिनी भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, इसमें है डुअल रियर कैमरा
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने पिछले हफ्ते ही डुअल रियर कैमरे वाला ज़ेड17 मिनी स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ज़ेडटीई जे़ड17 मिनी हैंडसेट की बिक्री 12 अप्रैल से शुरू होगी। ज़ेड17 मिनी नूबिया ब्रांड के उन चुनिंदा स्मार्टफोन में शामिल है, जिन्हें कंपनी आधिकारिक तौर पर चीन से बाहर दूसरे बाज़ारों में भी बेचेगी।

ख़बरों के मुताबिक, इस फोन को यूरोप, भारत और यूरोप सहित कई दूसरे बाज़ारों में मई के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि ज़ेडटीई ने हाल ही में भारत में अपने कई स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने पिछले महीने ही भारत में ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड17 मिनी एस लॉन्च किया है। इसके साथ ही नूबिया एन1 भी भारत में मिल रहा है।

अभी नूबिया ज़ेड17 मिनी के भारत में लॉन्च से जुड़ी कोई और जानकारी नहीं मिली है। अभी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिए फोन की कीमत की घोषणा नहीं की गई है। नूबिया ज़ेड17 मिनी को 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 652 वेरिएंट और 6 जीबी रैम व स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर में लॉन्च किया गया है। इन वेरिएंट का दाम क्रमशः 1,699 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) और 1,999 चीनी युआन (करीब 18,800 रुपये) है। यह फोन चीन में ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 13 अप्रैल से शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नूबिया ज़ेड17 मिनी में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन फुल एचडी स्क्रीन है। जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है। फोन 4 जीबी/6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में नूबिया एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित नूबिया यूआई 4.0 पर चलता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

कैमरे की बात करें तो, इस फोन में सोनी आईएमएक्स258 सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा दिए गए हैं। जो अपर्चर एफ/2.2, ओआईएस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस हैं। इसके अलावा नूबिया ज़ेड17 मिनी में अपर्चर एफ/2.0, 80 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। नूबिया ज़ेड17 मिनी का डाइमेंशन 146.65 × 72.5 × 7.45 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए 2950 एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek, attractive design
  • Sharp and vivid display
  • Good app performance
  • NFC
  • कमियां
  • Average battery life
  • UI has a learning curve
  • Unimpressive cameras
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2950 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »