नूबिया ज़ेड17 फ्लैगशिप स्मार्टफोन 1 जून को होगा लॉन्च

नूबिया के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन नूबिया ज़ेड17 मिनी के बारे में लीक में ख़बरें आ चुकी हैं। अब कंपनी ने नूबिया ज़ेड17 मिनी के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिया है। नूबिया ज़ेड17 मिनी के इस टॉप-एंड वेरिएंट को पिछले महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा फोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है।

नूबिया ज़ेड17 फ्लैगशिप स्मार्टफोन 1 जून को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन 1 जून को लॉन्च होगा
  • फोन में 23 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • इस फोन के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है
विज्ञापन
नूबिया के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन नूबिया ज़ेड17 मिनी के बारे में लीक में ख़बरें आ चुकी हैं। अब कंपनी ने नूबिया ज़ेड17 मिनी के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिया है। नूबिया ज़ेड17 मिनी के इस टॉप-एंड वेरिएंट को पिछले महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  इसके अलावा फोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। वहीं बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर भी ज़ेड17 को देखा गया है। ज़ेडटीई ब्रांड नूबिया ने पिछले महीने चीन में अपना जे़ड17 मिनी स्मार्टफोन लॉन्च किया था

सबसे पहले बात कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट की। कंपनी ने चीन की माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर साझा किया है। इस इनवाइट में नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन को 1 जून को लॉन्च करने की जानकारी दी गई है।

अब बात करते हैं टीना लिस्टिंग की। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, ज़ेड17 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में 23 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे जिनमें से एक को मोनोक्रोम जबकि दूसरे को आरजीबी लेंस के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा टीना लिस्टिंग से फोन में एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का भी खुलासा हुआ है।
 
nubia z17 invite

बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच से फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 7.1.1 से लैस होने का खुलासा हुआ है। गीकबेंच में फोन ने सिंगल-कोर में 1845 जबकि मल्टी-कोर में 6124 स्कोर किया। इसके अलावा एक ताजा लीक वीडियो में फोन को पानी में भिगोते हुए दिखाया गया है। इससे नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन के वाटर रेसिस्टेंस होने की उम्मीद है।

इससे पहले इसी महीने नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन के लीक स्क्रीनशॉट से फोन के स्पेसिफिकेशन का पता चला था। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, नूबिया ज़ेड17 को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरोज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।  लेकिन नई लिस्टिंग में फोन के 4 जीबी रैम में आने का भी पता चला है।लीक हुए स्क्रीनशॉट में स्पष्ट तौर पर स्मार्टफोन में फ्रंट व रियर पर नियर बेज़ेल-लेस कर्व्ड डिस्प्ले देखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फोन में 3100 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

चूंकि, अभी सारी जानकारियां लीक पर आधारित है। फोन के बारे में किसी आधिकारिक जानकारी के लिए लॉन्च तक इंतज़ार करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , nubia, nubia z17 leak, nubia 17 leak specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »