Nubia M2, N2, Z11, Z17 Mini पर मिल रही है 4,000 रुपये तक की छूट

नूबिया ने मंगलवार को अपने स्मार्टफोन पर छूट देने का ऐलान किया है। 25 जुलाई से 27 जुलाई तक अमेज़न इंडिया पर 'समर रश' प्रमोशन के दौरान कंपनी अपने कई स्मार्टफोन पर छूट दे रहरी है। तीन दिन तक चलने वाले प्रमोशन ऑफर की शुरुआत अमेज़न इंडिया पर हो गई है और नूबिया के चुनिंदा कैटेगरी के स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये से 4,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 जुलाई 2017 13:36 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया ने ऐलान किया है कि चुनिंदा स्मार्टफोन पर 4,000 तक की छूट मिलेगी
  • Nubia M2, N2, Z11, Z17 Mini पर छूट मिल रही है
  • नूबिया एन1 लाइट 5,999 रुपये में मिल रहा है
नूबिया ने मंगलवार को अपने स्मार्टफोन पर छूट देने का ऐलान किया है। 25 जुलाई से 27 जुलाई तक अमेज़न इंडिया पर 'समर रश' प्रमोशन के दौरान कंपनी अपने कई स्मार्टफोन पर छूट दे रहरी है। तीन दिन तक चलने वाले प्रमोशन ऑफर की शुरुआत अमेज़न इंडिया पर हो गई है और नूबिया के चुनिंदा कैटेगरी के स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये से 4,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

नूबिया एन1 लाइट, एम2 लाइट और नूबिया एन2 पर ऑफर मिल रहे हैं। इसके अलावा फ्लैगशिप ज़ेड11 और हाल ही में लॉन्च हुए नूबिया ज़ेड17 मिनी पर कंपनी छूट दे रही है। नूबिया एम2 को भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

अमेज़न इंडिया पर 'समर रश' प्रमोशन ऑफर के तहत, नूबिया एन1 लाइट ब्लैक गोल्ड स्मार्टफोन 1,000 रुपये की छूट के साथ 5,999 रुपये (एमआरपी- 6,999 रुपये) में मिलेगा। वहीं एम2 लाइट ब्लैक गोल्ड 2,500 रुपये की छूट के साथ 9,999 रुपये (एमआरपी 12,499 रुपये)  में खरीदने के लिए उपलब्ध है। नूबिया एन2 ब्लैक गोल्ड और एन2 गोल्ड 3,000 रुपये की छूट के साथ मिलेगा और इसे 15,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ज़ेड17 मिनी ब्लैक गोल्ड वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है लेकिन समर रश प्रमोशन ऑफर में इसे 1,100 रुपये की छूट के साथ 18,899 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन को कुछ दिन पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है।

इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुआ एम2 ब्लैक गोल्ड वेरिएंट (एमआरपी- 22,999 रुपये) 1,600 रुपये की छूट के साथ 21,399 रुपये में उपलब्ध है। ज़ेड11 ब्लैक गोल्ड वेरिएंट 4,000 रुपये कम में मिल रहा है यानी इसके लिए 29,999 रुपये की जगह 25,999 रुपये देने होंगे। ज़ेड11 ग्रे को 4,000 रुपये की छूट के साथ 28,999 रुपये की जगह 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Advertisement

नूबिया इंडिया के भारत में प्रमुख एरिक हू ने इस प्रमोशन के बारे में कहा, ''किसी की ज़िंदगी में कॉलेज एक अहम हिस्सा होता है। यह वो समय होता है जब व्यक्ति अपनी पहचान बनाता है। समर रश में नूबिया रेंज की उन डिवाइस को पेश किया गया है जो हमारे प्रोडक्ट को अभी जानतते नहीं हैं।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nubia, Nubia mobile, Nubia smartphone, nubia n1 lite
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  10. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.