Nubia M2 की बिक्री आज से शुरू, इसमें है डुअल रियर कैमरा

ज़ेडटीई ब्रांड की नूबिया ने पिछले हफ्ते भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन नूबिया एम2 लॉन्च कर दिया। नूबिया एम2 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए अमेज़न प्राइम डेज़ के दौरान 10 जुलाई, सोमवार से उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जुलाई 2017 16:41 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया एम2 अमेज़न प्राइम डे सेल में 10 जुलाई से मिलेगा
  • नूबिया एम2 में डुअल रियर कैमरा है
  • फोन की कीमत 22,999 रुपये है
ज़ेडटीई ब्रांड की नूबिया ने पिछले हफ्ते भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन नूबिया एम2 लॉन्च कर दिया। नूबिया एम2 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए अमेज़न प्राइम डेज़ के दौरान 10 जुलाई, सोमवार से उपलब्ध होगा। अमेज़न पर 10 जुलाई और 11 जुलाई को अमेज़न प्राइम डेज़ का आयोजन किया जा रहा है। नूबिया एम2 की कीमत 22,999 रुपये है।

नूबिया एम2 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल कैमरा। कंपनी इससे पहले डुअल कैमरे वाला ज़ेड17 मिनी भी लॉन्च कर चुकी है। फोन शैंपेन गोल्ड और ब्लैक गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को मार्च में सबसे पहले नूबिया एम2 लाइट और नूबिया एन2 के साथ पेश किया गया था।

नूबिया एम2 में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित नूबिया यूआई 4.0 दिया गया है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम मौज़ूद है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। नूबिया एम2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 या 128 जीबी की है। आप चाहें तो 200 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि कपनी ने भारत में 128 जीबी वेरिएंट लॉन्च नहीं किया है।

कैमरे की बात करें तो नूबिया एम2 डुअल रियर कैमरे के साथ आता है। इसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं इनमें से एक सेंसर कलर कैपचर करेगा और दूसरा सेंसर मोनोक्रोम इंफॉर्मेशन के लिए है। दोनों ही सेंसर सेफायर ग्लास प्रोटेक्शन के साथ हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी4.1, यूएसबी टाइप-सी, ग्लोनास और जीपीएस, कनेक्टिविटी फ़ीचर मौज़ूद हैं। हैंडसेट की बैटरी 3630 एमएएच की है और यह नियोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। 154.5 x 75.9 x 7.0 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। इसके अलवा कंपास, जी-सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरो सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और हॉल सेंसर भी हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good display
  • Good battery life
  • Bad
  • Outdated version of Android
  • Mediocre low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  3. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  4. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  5. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  7. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  8. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  9. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  10. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.