Nubia का पहला फोल्‍डेबल फोन Nubia Flip लॉन्‍च, दाम Rs 40 हजार से भी कम!

Nubia Flip : अभी मार्केट में जो भी फ्लिप फोन हैं, सभी प्रीमियम रेंज में आते हैं, जबकि Nubia Flip को चीन में मिड प्रीमियम-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है।

Nubia का पहला फोल्‍डेबल फोन Nubia Flip लॉन्‍च, दाम Rs 40 हजार से भी कम!

Photo Credit: nubia.com

Nubia Flip : इसकी शुरुआती कीमत 2999 युआन (लगभग 35,203 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • Nubia Flip स्‍मार्टफोन को चीन में पेश किया गया
  • इसे म‍िड-प्रीमियम रेंज में लाया गया है
  • Nubia Flip की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है
विज्ञापन
ZTE के मालिकाना हक वाले नूबिया (Nubia) ने अपना पहला फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन Nubia Flip चीन में पेश कर दिया है। फरवरी में इस फोन को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (MWC) में दिखाया गया था। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट है इसकी कीमत। अभी मार्केट में जो भी फ्लिप फोन हैं, सभी प्रीमियम रेंज में आते हैं, जबकि Nubia Flip को चीन में मिड प्रीमियम-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 2999 युआन (लगभग 35,203 रुपये) है। आइए जानते हैं Nubia Flip के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस। 
 

Nubia Flip Price

गिजमोचाइना के अनुसार, Nubia Flip के 8GB रैम, 256 जीबी मॉडल की कीमत 2999 युआन (लगभग 35,203 रुपये) है। 12 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज के दाम 3299 युआन (लगभग 38,717 रुपये) और 12GB रैम व 512GB स्टोरेज के दाम 3699 युआन (43,411 रुपये) हैं। यह तीन कलर ऑप्‍शंस- कारमेल (Caramel), मिल्क टी (Milk Tea) और टैरो (Taro) में मिलेगा। Nubia Flip की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। फोन को ऑफ‍िशियली 16 अप्रैल को लॉन्‍च किया जाएगा।  
 

Nubia Flip Specifications

Nubia Flip भी पारंपरिक क्‍लैमशेल डिजाइन के साथ आता है। फोन को अनफोल्‍ड करने पर इसकी मोटाई 7.0mm और वजन 209 ग्राम है, जोकि इसे फ्लिप कैटिगरी के लाइटवेट फोन में शामिल करती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें हाई-स्‍ट्रेंथ वाला स्पेस-ग्रेड स्टील से बना एक काज लगा है जो फोन को 2 लाख से ज्‍यादा बार फोल्‍ड और अनफोल्‍ड होने में सक्षम बनाता है। 

फोन के बैक में एक राउंड डिस्‍प्‍ले है, जिसके चारों ओर लगी रिंग कैमरा आईलैंड के रूप में काम करती है। राउंड डिस्‍प्‍ले 1.43 इंच का है और 466×466 पिक्‍सल्‍स में एमोलेड रेजॉलूशन ऑफर करता है। इस डिस्‍प्‍ले पर नोटिफ‍िकेशंस वगैरह मिल जाते हैं, जिससे फोन को बार-बार अनफोल्‍ड करने का झंझट नहीं रहता। 

फोन का फ्रंट डिस्‍प्‍ले 6.9 इंच का है। यह एक एमोलेड फोल्‍डेबल डिस्‍प्‍ले है और 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन पेश करता है। 

नूबिया के पहले फोल्‍डेबल फोन में क्‍वॉलकॉम का Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर और Adreno 644 जीपीयू दिया गया है। इसमें 4310mAh की बैटरी है, जोकि 33W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि 73 मिनट में बैटरी को जीरो से 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। 

Nubia Flip में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है, जिसके साथ 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर भी दिया गया है। फ्रंट कैमरा 16 एमपी का है। दिलचस्‍प यह है कि प्राइमरी कैमरा को भी सेल्‍फी व वीडियो कॉल्‍स के लिए इस्‍तेमाल किया जा सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »