Nothing Phone 3 और Headphone 1 भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन में में 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है 120 Hz के एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जुलाई 2025 15:19 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3 में 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है
  • इस स्मार्टफोन की 5,500mAh बैटरी 65 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है

हाल ही में लॉन्च किए गए Nothing Phone 3 की देश में बिक्री आज (15 जुलाई) से शुरू हो गई है। इसके साथ Headphone 1 को भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।  Nothing Phone 3 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। इसमें बैक पर नया Glyph Matrix डिजाइन है। 

Nothing Phone 3 और Nothing Headphone 1 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Croma, Vijay Sales और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 79,999 रुपये और 16 GB + 512 GB का 89,999 रुपये का है। इसे व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Nothing Phone 3 में 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है 120 Hz के एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के कौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरे दिए गए हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Nothing Phone 3 की 5,500mAh बैटरी 65 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को Nothing Ear मुफ्त दिया जाएगा। Nothing Phone 3 की फ्लिपकार्ट पर ICICI Bank और IDFC First Bank के कार्ड से खरीदने वाले कस्टमर्स को 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। हालांकि, यह एक्सचेंज बोनस पुराने मोबाइल के मॉडल और स्थिति पर निर्भर करेगा। इसके अलावा कस्टमर्स के लिए 3,333 रुपये प्रति महीने से नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प है। यह ऑफर प्रमुख बैंकों से डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शंस पर है। 

Nothing Headphone 1 का सेल के पहले दिन 19,999 रुपये का है। हाल ही में ब्रिटेन की इस फर्म ने बेंगलुरु में एक ड्रॉप इवेंट आयोजित किया था। इसमें पात्र कस्टमर्स को Nothing Phone 3 को एक्सपीरिएंस करने और इसे सेल शुरू होने से पहले खरीदने का मौका मिला था। इसके साथ ही शुरुआती 100 बायर्स को Nothing Headphone 1 को मुफ्त दिया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.