MWC 2025: Nothing Phone (3a) सीरीज के डिजाइन, चिपसेट, कैमरा का हुआ खुलासा

Nothing बाजार में Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro को 4 मार्च को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 मार्च 2025 16:40 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro 4 मार्च को लॉन्च होने वाले हैं।
  • Nothing (3a) Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Nothing (3a) Pro में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल है।

Nothing Phone (3a) में 50 मेगापिक्सल शेक फ्री प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Nothing

Nothing बाजार में Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro को 4 मार्च को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले Nothing ने फैंस को डिवाइस की झलक दिखाई है। बार्सिलोना, स्पेन में MWC 2025 में क्वालकॉम के बूथ पर शोकेस किए गए फोन ने अपने डिजाइन को कंफर्म किया है और अपने स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट की जानकारी दी जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों प्रदान करता है। आइए Nothing के आगामी फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nothing Phone (3a) Pro कैमरा सेटअप


Nothing के को-फाउंडर अकीस इवेंजेलिडिस ने इवेंट के दौरान कैमरा सेटअप में बड़े अपग्रेड पर जोर दिया। पिछले टीजर के अनुसार, (3a) Pro के कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल शेक फ्री प्राइमरी कैमरा, पेरिस्कोप लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल सोनी अल्ट्रावाइड लेंस कैमरा है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा शामिल है।

पिछली अफवाह के अनुसार, पेरिस्कोप टेलीफोटो 3x ऑप्टिकल जूम, 6x इन-सेंसर जूम और एक प्रभावशाली 60x अल्ट्रा जूम कैपेसिटी प्रदान करता है। अब तक केवल दो बैक कैमरे प्राइमरी और अल्ट्रावाइड पेश किए गए हैं। यह देखना है कि (3a) Pro में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट करता है और सेंसर का साइज काफी बड़ा है।
Advertisement

तुलना करें तो Samsung अभी भी Galaxy S25 Ultra में 3x टेलीफोटो के लिए 1/3.52″ 10 मेगापिक्सल सेंसर का उपयोग कर रहा है। सीरीज के अन्य मॉडल इसके लिए और भी छोटे 1/1.3.94″ सेंसर से लैस हैं। स्मार्टफोन फोटोग्राफी अभी भी सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग पर बहुत ज्यादा निर्भर करती है, जिसमें नई खासियत एआई है। जैसे ही 20x जूम पार करते हैं तो Xiaomi 15 Ultra जैसे फोन डिफॉल्ट तौर पर AI एन्हांसमेंट में एक्टिव हो जाते हैं। फिलहाल यह देखना बाकी है कि यह बड़ी कंपनियों के साथ कैसे टक्कर करेगा। Nothing Phone (3a) सीरीज को ऑफिशियल स्तर पर आज सुबह 10 बजे GMT पर पेश किया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing, MWC 2025, Mwc2025, mwc25

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.