Nothing Phone (3a) Lite 5G vs Samsung Galaxy A17 5G vs iQOO Z10R 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट

Nothing ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2025 13:08 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3a) Lite 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy A17 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है।
  • iQOO Z10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 4nm प्रोसेसर है।

Nothing Phone 3a Lite 5G vs Samsung Galaxy A17 5G vs iQOO Z10R 5G

Photo Credit: Nothing/Samsung/iQOO

Nothing ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G से हो रहा है। Nothing Phone (3a) Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो चिपसेट मिलता है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं iQOO Z10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 4nm प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Nothing Phone (3a) Lite 5G, Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Nothing Phone (3a) Lite 5G vs Samsung Galaxy A17 5G vs iQOO Z10R 5G

कीमत

Nothing Phone (3a) Lite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy A17 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। वहीं iQOO Z10R 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये है।

डिस्प्ले

Nothing Phone (3a) Lite 5G में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 480 टच सैंपलिंग रेट, और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy A17 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी यू सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की फुल HD एमोलेड क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Nothing Phone (3a) Lite 5G में 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5700mAh की बैटरी है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Nothing Phone (3a) Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 के साथ आता है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। वहीं iQOO Z10R 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। 

Advertisement

प्रोसेसर

Nothing Phone (3a) Lite 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो 4nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iQOO Z10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 4nm प्रोसेसर है।

Advertisement

कैमरा सेटअप 

Nothing Phone (3a) Lite 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के  साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर, EIS, 10x डिजिटल जूम के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Samsung Galaxy A17 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं iQOO Z10R 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Nothing Phone (3a) Lite 5G में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एनएफसी शामिल है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Decent performance
  • Smooth and customisable software experience
  • Bad
  • Mono speaker lacks quality
  • No Telephoto lens
  • Minimal ingress protection
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 प्रो

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,392 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1330

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400X

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.