Apple की तरह Nothing Phone (3a) में मिलेगा अलग कैमरा बटन!, जानें क्या होगा काम

Nothing अपने नए मिड-रेंज मोबाइल Nothing Phone 3a और 3a Pro को 4 मार्च को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 फरवरी 2025 11:49 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3a और 3a Pro को 4 मार्च को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है।
  • Apple ने 2024 में अपनी iPhone 16 सीरीज के साथ इस कॉन्सेप्ट को शामिल किया।
  • Nothing Phone 3a में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट मिलेगा।

Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing अपने नए मिड-रेंज मोबाइल Nothing Phone 3a और 3a Pro को 4 मार्च को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है। नथिंग ने अब धीरे-धीरे यह संकेत देना शुरू कर दिया है कि इस फोन में क्या कुछ मिल सकता है। इसका नया टीजर एक ऐसे फीचर का सुझाव देता है जिसमें 3a सीरीज एक अलग कैमरा बटन से लैस होगी। आइए Nothing Phone 3a सीरीज के बारे में जानते हैं।


अलग से होगा कैमरा बटन


एक्स पर एक पोस्ट में Nothing ने पावर बटन के ठीक नीचे मौजूद एक अलग बटन के साथ एक फोन की एक्स-रे स्टाइल फोटो शेयर की है। बटन दूसरों के मुकाबले में छोटा और चौड़ा नजर आता है, साथ में कैप्शन भी है "आपकी दूसरी याद, एक क्लिक दूर।" नथिंग ने साफ तौर पर इसके फंक्शन की पुष्टि नहीं की है, टैगलाइन "वन क्लिक अवे" संकेत देती है कि यह एक अलग कैमरा बटन हो सकता है।

अब तक कई स्मार्टफोन पर कैमरा बटन देखा जा चुका है। Apple ने 2024 में अपनी iPhone 16 सीरीज के साथ इस कॉन्सेप्ट को शामिल किया। Oppo Find X8 Pro बाद में एंड्रॉइड स्मार्टफोन में एक आसान वर्जन लेकर आया। Nothing डिजाइन और यूजर्स अनुभव पर फोकस करते हुए ओप्पो के करीब सुविधा प्रदान कर सकता है, जिससे यह ज्यादा सरल और उपयोग में आसान हो जाएगा।
Advertisement

कैमरा बटन के अलावा लीक से पता चला है कि Nothing Phone 3a में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट मिलेगा। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। आगामी फोन एक नए ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ आने की भी उम्मीद है, जिसमें टेलीफोटो लेंस और रियर की ओर एक अपडेटेड ग्लिफ इंटरफेस शामिल है। अन्य अफवाहों में Phone 3a में 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि Phone 3a और Phone 3a Pro के बीच क्या अंतर है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.