Nothing Phone (3) लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, 2024 की दूसरी तिमाही में दे सकता दस्तक!

Nothing Phone (2) को जुलाई 2023 में पेश किया गया था। ऐसे में संभावना है कि ब्रांड इस साल इसी समय अपना अपग्रेड लॉन्च कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2024 09:29 IST
ख़ास बातें
  • Nothing कथित तौर पर Nothing Phone (3) पर काम कर रही है।
  • Nothing Phone (3) में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • Nothing Phone (3) की बैटरी और चार्जिंग में सुधार देखने को मिल सकता है।

Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing कथित तौर पर Nothing Phone (3) पर काम कर रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में मॉडल नंबर A015 के साथ Tetris कोडनेम वाले एक नए नथिंग स्मार्टफोन का पता चला। माना जा रहा है कि यह फोन आगामी Nothing Phone (3) है। यहां हम आपको Nothing Phone (3) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nothing Phone (3) जुलाई में होगा लॉन्च!


अब नई एंड्रॉइड हेडलाइंस की रिपोर्ट में Nothing Phone (3) की लॉन्च टाइमलाइन का पता चला है। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (3) बाजार में 2024 की दूसरी तिमाही में जुलाई में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, रिपोर्ट में किसी सोर्स का पता नहीं चला है, इसलिए इस लॉन्च टाइमलाइन की सटीकता के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

आपको बता दें कि Nothing Phone (2) को जुलाई 2023 में पेश किया गया था। ऐसे में संभावना है कि ब्रांड इस साल इसी समय अपना अपग्रेड लॉन्च कर सकता है। नथिंग फोन (3) में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है जो कि Phone (2) में पाए जाने वाले Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर का अपग्रेड है।


Advertisement
Nothing Phone (3) में क्या होगा खास


यह नया प्रोसेसर फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर का कट-डाउन वर्जन है और इसे मिड-रेंज और फ्लैगशिप किलर फोन के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3GHz है और यह AnTuTu पर 1.5 मिलियन पॉइंट तक पहुंच सकता है। इसके अलावा इसमें ऑन-डिवाइस इमेज जेनरेशन जैसे फंक्शन के लिए क्वालकॉम AI इंजन भी है। प्रोसेसर के अलावा बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर में भी सुधार की उम्मीद है। लॉन्च के करीब आने पर फोन से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.