Nothing Phone 2 होगा 12GB RAM, Android 13 के साथ लॉन्च, यहां आया नजर

Nothing अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone (2) को जुलाई में लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जून 2023 09:23 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (2) में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Nothing Phone (2) 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा।
  • Nothing Phone (2) में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा।

Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Gadgets 360

Nothing अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone (2) को जुलाई में लॉन्च कर सकती है। जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे यह फोन विभिन्न सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर नजर आ रहा है। हाल ही में नथिंग का आगामी फोन UAE के TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है। यहां हम आपको Nothing Phone 2 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

TDRA सर्टिफिकेशन ने फोन 2 के बारे में कुछ नया खुलासा नहीं किया है। यह फोन A065 मॉडल नंबर के साथ नजर आया है। आपको बता दें कि नथिंग फोन (1) का मॉडल नंबर A063 था।


Nothing Phone (2) में क्या कुछ होगा खास


Nothing धीरे-धीरे अपने आगामी स्मार्टफोन Nothing Phone (2) के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि यह फोन 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ रेजोल्यूशन का सपोर्ट कर सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो Nothing Phone (2) में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा।

गीकबैंच लिस्टिंग के अनुसार, यह आगामी फोन 12GB RAM से लैस होगा और ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 13 के साथ आएगा। नथिंग का आगामी फोन Nothing OS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। नथिंग, Phone (2) के लिए 3 एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करेगा।
Advertisement

Nothing Phone (2) में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसकी पुष्टि ब्रांड द्वारा की गई थी। हालांकि, फास्ट चार्जिंग क्षमता के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा नथिंग फोन 2 के कैमरा की जानकारी का भी अभी तक खुलासा होना बाकि है। डिवाइस मजबूत मैटेरियल से बना है और इसमें एक एल्यूमीनियम फ्रेम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.