सिर्फ 2 हजार रुपये में करें Nothing Phone 2 पर कब्जा, साथ में पाएं तगड़े ऑफर भी

Nothing Phone 2 में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा जो कि दमदार स्पीड, ज्यादा बेहतर बैटरी लाइफ और एडवांस कैमरा क्षमताएं प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जून 2023 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2 जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करने वाला है।
  • Nothing Phone 2 को महज 2 हजार रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है।
  • Nothing Phone 2 में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Nothing Phone 2 में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 2 जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करने वाला है। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो महज 2,000 रुपये देकर इसे प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। कल से इस फोन की बुकिंग शुरू हो जाएगी। यहां हम आपको नथिंग फोन 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से  बता रहे हैं।


कैसे करें प्री-ऑर्डर


Advertisement
इच्छुक ग्राहक Nothing Phone 2 को ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट से कल यानी कि 29 जून को 12 बजे से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये का भुगतान होगा, जो कि रिफंडेबल होगा। फिर 11 जुलाई से 20 जुलाई के बाद दोबारा आना होगा। अपनी पंसद का वेरिएंट चुनना होगा। बकाया राशि का भुगतान करने के बाद अपने एक्सक्लूसिव प्री-ऑर्डर ऑफर के लिए दावा करना होगा। सेल शुरू होने से पहले आपको फोन मिल जाएगा।


प्री-ऑर्डर ऑफर


ग्राहकों को नथिंग फोन 2 खरीदने पर विभिन्न बैंक से डिस्काउंट मिलेगा। फोन 2 के केस को 1,299 रुपये के बजाय 499 रुपये में खरीद जा सकेगा। फोन 2 स्क्रीन प्रोटेक्टर को 999 रुपये के बजाय 399 रुपये में खरीदा जा सकेगा। नथिंग (पावर) 45 वॉट 2,499 रुपये के बजाय 1499 रुपये में मिलेगा।


Advertisement
Nothing Phone 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Nothing Phone 2 में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा जो कि दमदार स्पीड, ज्यादा बेहतर बैटरी लाइफ और एडवांस कैमरा क्षमताएं प्रदान करेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह आगामी फोन Nothing OS 2.0 पर काम करेगा। कंपनी का दावा है कि फोन 2 में 100 प्रतिशत रिसाइकल एल्युमिनियम मिड फ्रेम, मेन सर्किट बोर्ड के लिए 100 प्रतिशत रिसाइकल कॉपर फॉइल, 28 स्टैंपिंग पार्ट्स के लिए 90 प्रतिशत रिसाइकल स्टील, 80 प्रतिशत प्लास्टिक पार्ट और 9 सर्किट बोर्ड्स के लिए 100 प्रतिशत रिसाइकिल टिन इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने खुलासा किया था कि Nothing Phone 2 में FHD + रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। गीकबेंच लिस्टिंग में पता चला था कि इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। Nothing Phone 2 में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.