50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी वाले Nothing Phone 1 की बिक्री आज से शुरू, साथ मिल रहे तगड़े ऑफर्स

कीमत की बात की जाए तो Nothing Phone 1 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जुलाई 2022 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 1 के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है।
  • Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Nothing Phone 1 स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है।

Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 1 आज शाम 7 बजे देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह लंदन बेस्ड कंपनी Nothing का पहला स्मार्टफोन है जिसे बीते हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच OLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC, 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में एक यूनिक डिजाइन भी है जिसमें एक ट्रांसपेरेंट बैक पैनल दिया गया है।
 

Nothing Phone 1 कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Nothing Phone 1 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। इसके अलावा 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Black और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी बिक्री Flipkart पर 21 जुलाई 7 बजे से होगी। ग्राहक फ्लिपकार्ट से 45W पावर एडॉप्टर, नथिंग ईयर 1 TWS इयरफोन, बैक कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर समेत अन्य एक्सेसरीज भी खरीद सकते हैं।
 

Nothing Phone 1 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस Nothing Phone 1 स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.55 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटकेशन से लैस है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा की बात की जाए तो Nothing Phone 1 में ƒ/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और  ƒ/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में ƒ/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगपिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह फेशियल रिकॉगनाइजेशन के साथ आता है जो कि फेस कवरिंग के साथ भी काम करता है। सेफ्टी के लिए इसमें डस्ट और पानी के प्रतिरोध के लिए IP53 रेटिंग से लैस है। साउंड सिस्टम के लिए इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  3. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  4. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  5. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  6. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  7. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  4. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  5. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  10. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.