पहली बार 8 हजार रुपये सस्ते दाम में खरीदें Nothing Phone 1,Flipkart का ऑफर लूट से कम नहीं

Nothing Phone 1 इस दौरान फ्लिपकार्ट पर 25,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि यह फोन जुलाई, 2022 में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जनवरी 2023 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Nothing ने बीते साल भारतीय बाजार में Nothing Phone 1 को लॉन्च किया था।
  • Nothing Phone 1 इस दौरान फ्लिपकार्ट पर 24,999 रुपये में मिल रहा है।
  • Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Flipkart

Nothing ने बीते साल भारतीय बाजार में Nothing Phone 1  को लॉन्च किया था। उस वक्त इस स्मार्टफोन की कीमत ज्यादा थी, लेकिन अगर आप इसे अब खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो काफी किफायती दामों में अपना बना सकते हैं। जी हां ई-कॉमर्स साइट Flipkart आपको यह किफायती दामों में खरीदने का अवसर दे रही है। इस दौरान कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर भी मिल रहा है। आइए Nothing Phone 1  के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Nothing Phone 1 पर ऑफर


ऑफर की बात करें तो Nothing Phone 1 इस दौरान फ्लिपकार्ट पर 25,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि यह फोन जुलाई, 2022 में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर के तहत अगर आप ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो 10% तक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इस फोन की कीमत 8 हजार रुपये घटकर 24,999 रुपये हो जाती है।
 

Nothing Phone 1 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। अन्य डिस्प्ले फीचर्स में HDR10+ सपोर्ट, 402 ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,200 nits पीक ब्राइटनेस शामिल हैं। प्रोसेसर के लिए यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G + प्रोसेसर के साथ आता है।

Nothing Phone 1 में दो 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है। पहला 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 सेंसर है, जो f/1.88 अपर्चर लेंस के साथ जोड़ा गया है और यह OIS के साथ-साथ EIS इमेट स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। दूसरा 50-मेगापिक्सल सेंसर Samsung JN1 है और इसे f/2.2 अपर्चर, अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ जोड़ा गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर लेंस वाला 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर मिलता है।
Advertisement

स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई 6 डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। बैटरी के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 12 पर काम करता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.